scriptदहेज हत्या में वांछित दंपति गिरफ्तार | Police arrested desired couple in dowry killing | Patrika News

दहेज हत्या में वांछित दंपति गिरफ्तार

locationआजमगढ़Published: Nov 16, 2019 08:02:20 pm

Submitted by:

Devesh Singh

जहानागंज थाने की पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित दंपति को शनिवार की सुबह स्थानीय कस्बा स्थित ब्लाक मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है।

Arrested

Arrested

रिपोर्ट:-रणविजय सिंह
आजमगढ़। जहानागंज थाने की पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित दंपति को शनिवार की सुबह स्थानीय कस्बा स्थित ब्लाक मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है।
जहानागंज क्षेत्र के कादीपुर मुजफ्फरपुर गांव में ब्याही 30 वर्षीय प्रियंका की बीते 12 नवंबर की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस कर मौत हो गई। इस मामले में मृतका के चाचा दुर्गविजय यादव निवासी ग्राम सचुई बलभद्र थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ भतीजी को जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के चार लोगों को नामजद किया था। पुलिस ने इस मामले में वांछित मृतका के ससुर घुरहू यादव व सास गुदा देवी को शनिवार की सुबह जहानागंज कस्बे से गिरफ्तार कर लिया।
भगाई गई युवती, दो नामजद
आजमगढ़। जहानागंज थाने की पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव से बीते 12 नवंबर को बहला-फुसलाकर भगाई गई 21 वर्षीय युवती के मामले में दो लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। अगवा की गई युवती के पिता ने क्षेत्र के दौलताबाद ग्राम निवासी सोनू पुत्र पांचू समेत दो लोगों को आरोपित किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो