scriptलोकतंत्र के लिए खतरा बन चुकी बीजेपी सरकार को 2022 में अंत तय: राम दर्शन | Praspa Protest Yogi Government in Azamgarh | Patrika News

लोकतंत्र के लिए खतरा बन चुकी बीजेपी सरकार को 2022 में अंत तय: राम दर्शन

locationआजमगढ़Published: Mar 14, 2021 08:30:36 pm

-प्रसपा की बैठक में पंचायत चुनाव सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
-आरोपः सरकार की मनमानी से समाज का प्रत्येक तबका है परेशान

पंचायत चुनाव पर चर्चा करते प्रसपा नेता

पंचायत चुनाव पर चर्चा करते प्रसपा नेता

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिला कार्यसमिति की रविवार को जिला कार्यालय में हुई बैठक में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी का मुद्दा छाया रहा। इस दौरान पार्टी नेताओं ने यूपी की बीजेपी सरकार पर आम आदमी के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया और दावा किया कि वर्ष 2022 के चुनाव में बीजेपी सरकार का जाना तय है।

प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव ने कहा कि प्रदेश में शासन प्रशासन की मनमानी से जनता त्रस्त है। आम आदमी का कोई उसका पुरसाहाल नहीं है। प्रशासन द्वारा जनता को आये दिन किसी न किसी बहाने परेशान किया जा रहा हैं। पूरा प्रशासन भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा है, जो लोकतन्त्र के लिए खतरा है। प्रसपा जनता पर हो रहे जुल्म के विरोध में संघर्ष करेंगी। उन्होंने कहा कि किसानों की हितैषी का ढ़ोंग करने वाली सरकार जिले के गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान नहीं कर रही है। अगर गन्ना के बकाये का भुगतान नहीं होगा तो प्रसपा धरना देने को बाध्य होगी।

जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव ने कहा कि पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी। पार्टी शीघ्र ही कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि होंगे।

इस मौके पर सुरेन्द्र चैहान, फजलर्रहमान, मनीष यादव, डा. राजेन्द्र यादव, लालचन्द यादव बाबूजी, शर्मानन्द पांडेय, लल्लन तिवारी, जयप्रकाश यादव, सीताराम यादव, लालजीत यादव, ओंकार नाथ तिवारी, अमित कुमार सिंह, जावेद आलन, रामलखन यादव, लाल बहादुर चैहान, राजू भाल उपस्थित थे।

BY Ran vijay singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो