आजमगढ़Published: Sep 22, 2022 12:30:22 pm
Ranvijay Singh
नवरात्र करीब आने के साथ ही दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। बंगाल के कारीगर देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे है। वैसे इस बार पूजा पर भी महंगई का असर दिखेगा। कारण कि निर्माण सामानों की महंगाई के कारण प्रतिमाओं के मूल्य में 15 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है।
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. नवरात्र करीब आने के साथ ही दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। बंगाल के कारीगर देवी देवताओं की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। निर्माण सामग्री के दामों में तो वृद्धि के बाद भी प्रतिमाओं के दामों में वृद्धि नहीं हुई है। प्रतिमा बनाने वाले कारीगरों का दावा है कि महंगाई के कारण कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। उनके लिए लागत निकालना मुश्किल हो रहा है। फिर भी उन्होंने कोशिश की है कि कम कीमत में बेहतर प्रतिमा तैयार कर भक्तों को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने पांच हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक की प्रतिमाएं तैयार की हैं। वैसे महंगाई के बाद भी प्रतिमाओं के आर्डर में कमी नहीं आई है।