scriptसीएए हिंसा पीड़ित बच्ची अरबिया ईमान के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भेजा गिफ्ट | Priyanka gandhi gift for caa violence victim family arbia iman | Patrika News

सीएए हिंसा पीड़ित बच्ची अरबिया ईमान के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भेजा गिफ्ट

locationआजमगढ़Published: Feb 19, 2020 06:41:39 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

12 फरवरी को बिलरियागंज आगमन पर बच्ची से मुलाकात के बाद काफी प्रभावित हुई थी प्रियंका गांधीकांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बिलरियागंज जाकर बच्ची को सौंपा गिफ्ट, बच्ची बोली गांधी से होती है बात

arbia iman

अरबिया ईमान

आजमगढ़. पूर्व सीएम अखिलेश के गढ़ में पैर जमाने के प्रयास में जुटी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर बड़ा सियासी दांव खेला है। सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद आजमगढ़ आयी प्रियंका गांधी ने जिस बच्ची से मुलाकात की थी उसके लिए गिफ्ट भेजा है। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को बिलरियागंज जाकर बच्ची को गिफ्ट सौंपा। इस दौरान बच्ची ने दावा किया कि प्रियंका गांधी अक्सर उससे फोन पर बात करती है। बच्ची के घर के लोग भी प्रियंका से काफी प्रभावित दिखे।

बता दें कि बिलरियागंज के मौलाना जौहर अली पार्क में सीएए, एनआरसी व एनपीआर को लेकर पांच फरवरी की भोर में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज में कई महिलाएं घायल हुई थी। कांग्रेस इसे बड़े मौके के रूप में इस्तेमाल कर रही है। इस घटना के बाद सबसे पहले कांग्रेस ने सांसद अखिलेश यादव के लापता होने का पोस्टर लगवाया, फिर 12 फरवरी को स्वयं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आजमगढ़ की यात्रा की।
बिलरियागंज दौरे के दौरान मुस्लिम महिलाओं और स्थानीय लोगों के मिले समर्थन ने कांग्रेस को उत्साह से भर दिया था। प्रियंका ने उस दौरान अरबिया ईमान नाम की बच्ची से काफी देर तक बात की थी और उसे टॉफी खिलाया था। वापस जाने के बाद भी प्रियंका ने उसके कई बार बात की। इसी बीच बुधवार को प्रियंका के निर्देश पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह के साथ बच्ची के घर पहुंचा और उसे स्कूल बैग आदि गिफ्ट के तौर पर दिया। अध्यक्ष के मुताबिक गिफ्ट खुद प्रियंका गांधी ने भेजा था।

अरबिया ईमान ने बताया था कि प्रियंका गांधी ने मुलाकात के दौरान उसे अपना मोबाइल नंबर दिया था और कहा था कि जब भी डर लगे तो मुझको फोन कर लेना। बच्ची के मुताबिक वह गांधी से कई बार बात कर चुकी है। अब बैग के साथ प्रियंका ने उसे एक पत्र भी भेजा है। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शाहनवाज आलम, जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, निसार अहमद, दिनेश यादव, बृजेश सिंह, अकीलुरहमान, अनिरूद्ध राय, नजम शमीम, अब्दुलरहमान, पुनीत राय, नाज उर्फ छोटकुन जावेद आदि शामिल थे।
BY- RANVIJAY SINGH

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो