script

प्रियंका गांधी सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के बाद लाठीचार्ज में घायल महिलाओं से मिलने आजमगढ़ पहुंचीं

locationआजमगढ़Published: Feb 12, 2020 02:44:05 pm

आजमगढ़ के जौहर अली पार्क में शाहीन बाग की तर्ज पर धरने पर बैठी महिलाओं पर पुलिस ने की थी कार्रवाई। उन्हीं से मिलने पहुंचीं हैं प्रियंका गांधी।
 

Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी

आजमगढ़. कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) बुधवार को आजमगढ़ (Azamgarh) के बिलरियागंज पहुंच गयी हैं। यहां वह नागरिकता संशोधन (Citizenship Amendment Act) कानून के प्रदर्शन (CAA Protest) के दौरान हुए लाठीचार्ज (Lathi Charge) में घायल महिलाओं से मुलाकात कर रही हैं। प्रियंका पीड़ितों से अकेले ही मिल रही हैं। पार्टी के नेताओं और मीडिया सबको बाहर रोक दिया गया है।

 

 

प्रियंका गांधी बुधवार सुबह 10 बजे वाराणसी पहुंचीं और वहां से जौनपुर होते आजमगढ़ के लिए रवाना हुईं। दोपहर करीब 12 बजे उनका काफिला जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग फिर जोगियापुर स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय पहुंचा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस दौरान वह आजमगढ़ पहुंचने में देर होने की बात कहते हुए मीडिया से बात करने से बचती रहीं और आगे बढ़ गईं।

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1227458694088138758?ref_src=twsrc%5Etfw

 

कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया। खुद प्रियंका ने कार से उतरकर लोगों से मुलाकात की। इसके बाद उनका काफिला कहीं नहीं रूका। यह अलग बात है कि हर चट्टी चैराहे पर कांग्रेसी जमें रहे। प्रियंका का काफिला जिला मुख्यालय आने के बजाया कप्तानगंज से भंवरनाथ बाईपास होते हुए सीधे बिलरियागंज पहुंच गया।

https://twitter.com/priyankagandhi?ref_src=twsrc%5Etfw
प्रियंका गांधी के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बिलरियागंज कस्बा पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। दोपहर करीब 1.10 बजे प्रियंका गांधी बिलरियागंज पहुंची। यहां कांग्रेसियों ने उनसे मिलने का कोशिश किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया और वे सीधे लाठीचार्ज में घायल हुई महिलाओं से मिलने चली गयीं। प्रियंका गांधी अभी पीड़ितों से मुलाकात कर रही है।
By Ran Vijay Singh

ट्रेंडिंग वीडियो