scriptचीन के खिलाफ फूटा गुस्सा, पूर्व सैनिक बोले हम सीमा पर लड़ने को तैयार | protest against china in Azamagarh | Patrika News

चीन के खिलाफ फूटा गुस्सा, पूर्व सैनिक बोले हम सीमा पर लड़ने को तैयार

locationआजमगढ़Published: Jun 17, 2020 08:13:27 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– विभिन्न संगठनों ने चीनी राष्ट्रपति का पुतला फंक जताया विरोध

चीन के खिलाफ फूटा गुस्सा, पूर्व सैनिक बोले हम सीमा पर लड़ने को तैयार

चीन के खिलाफ फूटा गुस्सा, पूर्व सैनिक बोले हम सीमा पर लड़ने को तैयार

आजमगढ़. चीन सैनिकों द्वारा गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ की गयी कायराना हरकत से पूर्व सैनिकों के साथ ही आम आदमी में भी भारी गुस्सा है। बुधवार को लोगों ने चाइना के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका तथा चीन के साथ व्यवसायिक संबंध तोड़ने की मांग की। इस दौरान चाइनिज सामानों के बहिष्कार का निर्णय भी लिया गया। यही नहीं पूर्व सैनिकों ने भारत सरकार से चाइना के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की मांग की और जरूरत पड़ने पर खुद युद्ध में शामिल होने का वादा किया।
कैप्टन नंदलाल चीन ने हमेशा हमारे साथ धोखा किया है। इस बार उसने धोखे से हमारे जवानों पर वार किया है। यह सही समय है कि उसे उसके इस धोखे का जवाब दिया जाए। अगर जरूरत पड़ी तो हम खुद सीमा पर जाकर देश की रक्षा करने को तैयार हैं। सरकार चीन से सारे व्यापारिक रिश्तों को खत्म करें।
पूर्व सैनिक कल्याण समिति के महामंत्री रघुनाथ पांडेय ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह चीन के साथ सारे आयात निर्यात को बंद कर दे। क्योंकि वह हमारे देश में सामान बेंचकर उस पैसे का हमारे खिलाफ ही उपयोग करता है। देश की जनता को भी चीन के सामानों का बहिष्कार करना चाहिए। जगधारी यादव ने कहा कि चीन ने यह जो कायराना हरकत है पूरे देश केे एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए। चीन के सामानों का बहिष्कार करना चाहिए। साथ ही चीन को सबक सिखाने का यह सही मौका है। अगर जरूरत पड़ी तो हम भी सीमा पर जाने को तैयार हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक संदीप सिंह गौड़ के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन कर शहीद जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने चाइना के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष गौरव राय, जिला प्रमुख नीरज मणि तिवारी, शिवम पांडेय, दिव्यांश राय, अभिषेक गुप्ता, सत्य विजय राय, इंद्रेश मणि, विनोद प्रजापति आदि मौजूद थे। इसी तरह भाजपा पिछड़ा मोर्चा के उपाध्यक्ष सुजीत जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माहुल में चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो