scriptदो दिन पूर्व परिवार से नाराज होकर घर से निकला था राजगीर आज पोखरे में मिला शव | Rajgir Mistri found dead in Pond Missing from Two Days in Azamgarh | Patrika News

दो दिन पूर्व परिवार से नाराज होकर घर से निकला था राजगीर आज पोखरे में मिला शव

locationआजमगढ़Published: Jul 26, 2021 12:31:46 pm

सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा गांव में सोमवार की सुबह राजगीर का शव पोखरे में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक दो दिन पूर्व घर से नाराज होकर कहीं चला गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूूज नेटवर्क
आजमगढ़. दो दिन पूर्व परिवार में कहासुनी के बाद घर से नाराज होकर निकले राजगीर का शव सोमवार की सुबह पोखरे में उतराया मिला। ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा गांव निवासी हरिनाथ (55) पुत्र इंद्रजीत राजगीर का काम कर परिवार का भरण पोषण करते थे। शुक्रवार की रात परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ इसके बाद वे नाराज होकर घर से निकल गए। देर रात तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।

सोमवार की सुबह गांव के लोग दैनिक क्रिया से निवृत्त होने पोखरे पर गए तो उतराया शव देख सन्न रह गए। ग्रामीणों की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पहुंच गए। शव को पोखरे से बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान हरिनाथ के रूप में हुई। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। सिधारी थाने की पुलिस मौके पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्री व तीन पुत्र बताए जा रहे हैं।

BY Ran vijay singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो