आजमगढ़

राम प्यारे यादव का बड़ा बयान, भाजपा को नहीं, इन्हें हराने के लिए हुआ सपा- बसपा गठबंधन

कहा- देश व प्रदेश की सरकारें जनहित का काम न करके वोट हित में काम कर रही है

आजमगढ़Jan 23, 2019 / 06:25 pm

Akhilesh Tripathi

सपा- बसपा गठबंधन

आजमगढ़. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक बुधवार को रेलवे स्टेशन स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया साथ ही देश व समाज को तोड़ने वाली ताकतों को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।

बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारें जनहित का काम न करके वोट हित में काम कर रही है। जिसके चलते समाज के हर वर्ग में सरकार के प्रति आक्रोश है। जन समस्याओं को लेकर पार्टी 6 फरवरी को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा कि किसानों, नौजवानों, मजदूरों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव लड़ने का काम कर रहे है। बाकी पार्टियां सिर्फ अपने लाभ के लिए राजनैतिक मोलभाव कर रही है, जिसे जनता बखूबी समझ रही है। सपा बसपा का गठबंधन भाजपा को हराने के लिए नहीं बल्कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ बना है।
प्रदेश सचिव फूलचंद यादव ने कहा कि पार्टी अपने संघर्ष के बल पर जाति व धर्म के नाम पर गठबंधन कर जनता को गुमराह करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होने 6 फरवरी को होने वाले धरने को सफल बनाने की अपील की। बैठक को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन, प्रमुख महासचिव आनन्द कुमार उपाध्याय आदि ने संबोधित किया। विशाल यादव, अच्चयू शुक्ला ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर डॉ. राजेन्द्र यादव, सलमा सितारा, शर्मानंद पांडेय, छात्रनेता कृष्णा सिंह युवराज, लालचंद यादव, कैलाश यादव, लल्लन तिवारी, किरन श्रीवास्तव, धीरेन्द्र यादव, जवाहिर यादव, अब्दुला रिजवान, अतुल यादव, सुरेन्द्र चौहान, मौलाना अजमत अंसारी, ऐहशान, मुमताज अहमद मंसूरी, कमलाकांत यादव, संजय सिंह, सीतराम यादव, ओंकार तिवारी आदि मौजूद रहे।
 

BY- RANVIJAY SINGH
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.