scriptजाति धर्म के नाम पर संविधान को खत्म कर रही भाजपा: रमाकांत यादव | Ramakant yadav says BJP is ending constitution through caste religion | Patrika News

जाति धर्म के नाम पर संविधान को खत्म कर रही भाजपा: रमाकांत यादव

locationआजमगढ़Published: Jun 30, 2020 06:17:50 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

डा. अंबेडकर की मंशा के अनुसार कांग्रेस ने नहीं किया काम

Ramakant yadav

Ramakant yadav

आजमगढ़. समाजवादी पिछड़ा चैहान समाज की मंगलवार को सपा कार्यांलय में हुई बैठक में भाजपा सरकार को दलित और पिछड़ा विरोधी बताया गया। पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने बीजेपी पर जाति धर्म के नाम पर संविधान को समाप्त करने का आरोप लगाया। पूर्व सांसद बलिहारी बाबू ने कहा कि देश में पिछड़ों, दलितों को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में आरक्षण की व्यवस्था कर उनको समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए नियम बनाया था, लेकिन सत्ता में अधिक दिनों तक रहने वाली कांग्रेस ने उनकी मंशा के अनुसार कार्य नहीं किया। अब बीजेपी सरकार गरीबों से उनका हक छीनने में जुटी है।
पूर्व सांसद रमाकान्त यादव ने कहा कि भाजपा धर्म व जाति के नाम पर संविधान में दी गयी व्यवस्थाएं खत्म करने पर उतारू है। गरीबों, पिछड़ों व दलितों को नौकरियों से वंचित करने के लिए सभी सार्वजनिक उपक्रमों को प्राइवेट पूजीपतियों को देकर आरक्षण खत्म कर रही है। हवलदार यादव ने कहा कि भाजपा साम्राज्यवादी, पूॅजीवादी देश अमेरिका का पिछलग्गू बनकर देश की गरिमा को गिरा रही हैं। जिससे देश में गरीबी, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। हमारी विदेश नीति बिल्कुल फेल हो गयी। हमारी सीमाओं पर पड़ोसी देश घात लगाये बैठे हैं।
जिला पंचायत सदस्य श्यामदेव चैहान ने कहा कि भाजपा ने पिछड़ों को बाॅटकर सत्ता हासिल कर केवल वर्ग विशेष के लोगों को नौकरियां दे रही है। सामन्ती व दबंग लोग पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों के ऊपर दमन व अत्याचार कर रहे हैं। बबिता चैहान ने कहा कि भाजपा का विश्वास संविधान में न होकर वर्णवादी व्यवस्था में है। अखिलेश यादव के विकास कार्यों व व्यक्तित्व को देखकर पिछड़ा समाज उनके नेतृत्व में आने को तैयार है। किसी के बहकावे में नहीं आयेगा। 2022 में सपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर सिंगारी गौतम, रामकुंवर चैहान, रामसूरत चैहान, डब्बू चैहान प्रधान, जयमाल चैहान, मकसूद चैहान, लाली चैहान, सुनील चैहान, रामसिंह चैहान, मानिक चैहान आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो