आजमगढ़

मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे इस नेता ने गठबंधन को लेकर दिया बयान, कहा- सपा ने समझौता नहीं समर्पण किया, चुनाव में होगा सफाया

कहा- बसपा व सपा का गठबंधन जनहित नहीं बल्कि स्वहित के लिए, लोकसभा चुनाव में जनता सपा व बसपा को साफ कर देगी
 
 

आजमगढ़Jan 13, 2019 / 08:28 pm

Akhilesh Tripathi

रामदर्शन यादव

आजमगढ़. सपा व बसपा का गठबंधन जनता हित के लिए नहीं बल्कि स्वहित के लिए किया है। यह भाजपा को रोकने के लिए नहीं बल्कि प्रसपा लोहिया को उत्तर प्रदेश व कांग्रेस को देश में रोकने के लिए भाजपा व सीबीआई के इशारे पर बना है, ताकि धर्म व निरपेक्ष मतों का बंटवारा हो सके। सपा ने समझौता नहीं बल्कि समर्पण किया है। उक्त बातें पूर्व विधायक व मण्डल प्रभारी प्रसपा लोहिया रामदर्शन यादव व पूर्व अध्यक्ष लखनऊ अभिषेक सिंह आशू ने शहर के एक होटल में रविवार को संयुक्त रूप से कही।
रामदर्शन यादव ने कहा कि 2017 के विधान सभा चुनाव होने के पूर्व ही सपा एक चौथाई हो गई थी। कांग्रेस को एक चौथाई सीटें देकर व 2019 के लोकसभा चुनाव के पूर्व ही आधा हो गई। अब जनता इसी लोकसभा चुनाव में सपा व बसपा को साफ कर देगी। कभी 41 सांसद वाली पार्टी आज केवल 38 सीट पर चुनाव लड़ने जा रही है। यही समर्पण है। प्रसपा लोहिया की ताकत का अंदाजा इस गठबन्धन को है। इसका नजारा कल की पत्रप्रतिनिधियों से हुई वार्ता में आप लोगों ने देखा है।
 

पूर्व विधायक ने कहा कि हमारी ताकत व जन समर्थन से घबराकर ही सपा अपने नये व ताजे सहयोगी बसपा प्रसपा के खिलाफ अनर्गल प्रलाप करवा रही है। मायावती को भाजपा के साथ रहने का बहुत अच्छा अनुभव है। इसी कारण उनकों एहसास होगा कि उनके ऊपर भाजपा ने कितना पैसा पानी की तरह बहाया जो वह राखी बंधवाती थी। गुजरात में पीएम नरेन्द्र मोदी का प्रचार करती थीं और तीन बार भाजपा के साथ सरकार बना चुकी हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव, अतुल यादव, कृष्णा सिंह, युवराज, धीरेन्द्र यादव, संजय सिंह, राजेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.