scriptआजमगढ़ में मूक वधिर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद खुला राज | Rape with a deaf mute minor in Azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

आजमगढ़ में मूक वधिर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद खुला राज

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मूक वधिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आजमगढ़Jul 23, 2021 / 07:31 am

रफतउद्दीन फरीद

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग मूक वधिर के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म के बाद नाबालिग गर्भवती हो गयी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में पीड़ित पक्ष का आरोप है कि छह माह पूर्व घर में घुसकर एक युवक ने उसकी नाबालिग मूक वधिर बहन के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद ग्राम प्रधान व गांव के लोगों ने मध्यत्ता कर मामले को शांत कर दिया था। लोकलाज के भय से परिवार के लोग भी चुप हो गए।

इधर दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती हो गई। दुष्कर्म पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी पर परिवार के लोगों की परेशानी बढ़ गयी। उन्होंने कप्तानगंज थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। कप्तानगंज थानाध्यक्ष देवान्नद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी प्यारे राजभर पुत्र राम समुझ के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज घटना की जांच की जा रही है।

BY Ran vijay singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो