scriptचार साल की मासूम से दुष्कर्म, खून से लथपत मिली पीड़िता, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर | Rape with four year girl in azamgarh hindi news | Patrika News

चार साल की मासूम से दुष्कर्म, खून से लथपत मिली पीड़िता, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

locationआजमगढ़Published: Jul 02, 2018 08:55:15 pm

Submitted by:

Sunil Yadav

रात भर सीमा विवाद में उलझा कर थाने पर पीड़ित को बैठाई रही पुलिस

चार साल की मासूम से दुष्कर्म, खून से लथपत मिली पीड़िता, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

चार साल की मासूम से दुष्कर्म, खून से लथपत मिली पीड़िता, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

आजमगढ़. बरदह थाना क्षेत्र के जमुहाई गांव के ईट भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर की चार साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया हेै। लड़की का मेडिकल कराने की वजाय दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। घटना के करीब चौबीस घंटे बाद बरदह थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मासूम को मेडिकल के लिए भेजा।

जौनपुर जनपद के चंदवक थानाक्षेत्र के बीरी बारी गांव निवासी एक बनवासी जीविकोपार्जन के लिए जमुहाई ईंट भठ्ठे पर सपरिवार बीते कई वर्षो से काम करता है। शनिवार की सुबह पति-पत्नी किसी काम से बाजार चले गए थे। घर पर चार वर्षीया मासूम अकेली थी। जब वह घर लौटे तो बच्ची घर पर नहीं थी। आसपास के लोगों के साथ माता-पिता ने बच्ची की काफी खेजबीन किया लेकिन वह कही नहीं मिली।
दूसरे दिन रविवार की सुबह करीब 6 बजे बच्ची पास के बर्रा गांव के पुलिया के पास रोती हुई मिली। उसके कपड़ो में खून लगा था, माता पिता को शक हुआ कि मेरी बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। मासूम की मां ने जब पूछा क्यों रो रही हो कैसे यहां तक आई? मासूम बच्ची ने रो-रो कर एक युवक का नाम बताया जो क्षेत्र के बर्रा गांव का रहने वाला है। वह हमेशा ईंट भट्ठे पर आता जाता था।
रविवार को इस मामले को लेकर पूरे दिन पंचायत होती रही लेकिन कोई हल नहीं निकला। रात करीब 9 बजे बच्ची को लेकर परिजन बरदह थाने पर पहुंचे और बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दिया।
थाना प्रभारी ज्ञानचंद शुक्ला ने यह कहते हुए रिपार्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया कि यह मामला हमारे थाने का नहीं है। क्योंकि जिस जमुहाई भट्ठे पर तुम लोग काम करते हो वह जौनपुर के सरायख्वाजा थाने में पड़ता हैं। लेकिन जब यह मामला जिले के आलाधिकारियों को पता चला तो उन्होंने थाना प्रभारी को तत्काल जांचकर रिपोर्ट लिखने का निर्देश दिया। पुलिस पूरी रात पीड़ित लड़की के पिता को लेकर जमुहाई भट्ठे व घटना स्थल पर दौड़ती रही।

सोमवार की सुबह सरायख्वाजा थाना प्रभारी मनीराम वर्मा व बरदह थानाध्यक्ष ज्ञानचन्द्र शुक्ला बर्रा गांव व जमुहाई ईंट भट्ठे पर गए जहां सीमा विवाद को जेकर आपस में ही भिड़ गये। सीमा विवाद को लेकर बरदह पुलिस का कहना था कि जमुहाई सरायख्वाजा थाना में हैं। इसलिये यह घटना हमारे क्षेत्र में नही आता हैं। इस पर सरायख्वाजा थाना प्रभारी मनीराम वर्मा ने कहाकि जमुहाई गांव का ईंट भट्ठा का एक हिस्सा विसमें लड़की का परिवार रहता है बरदह में है घटनास्थल बर्रा गांव भी उसी में हैं। बाद में बरदह पूलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। आरोपी युवक की तलाश जारी है।
By- रणविजय सिंह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो