scriptतमंचे के बल पर महिला से किया दुष्कर्म, 16 साल की बेटी ने किया विरोध तो हुआ यह अंजाम | Rape with woman by showing pistols in Azamgarh News In Hindi | Patrika News

तमंचे के बल पर महिला से किया दुष्कर्म, 16 साल की बेटी ने किया विरोध तो हुआ यह अंजाम

locationआजमगढ़Published: Dec 08, 2017 10:40:39 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र की घटना

Rape

दुष्कर्म

आजमगढ़. यूपी में लगातार हो रही दुष्कर्म जैसी आपराधिक वारदात रुकने का नाम नहीं ले रहे है। महिलाएं अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी महिला के घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म कर डाला। साथ ही महिला की बेटी के साथ भी छेड़खानी की। महिला ने थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बतादें कि महिला निजामाबाद थाने की रहने वाली है। पीड़िता का आरोप है कि पांच दिसम्बर की रात करीब दस बजे आरोपी उसके घर में घुस गया था और तमंचा दिखाकर उससे दुष्कर्म करता रहा। पास खड़ी उसकी 16 साल की बेटी से भी छेड़खानी की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो दोनों को मारपीटकर घायल कर दिया। साथ ही कान की बाली छीन ली। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि घटना कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
वहीं आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से दो सगे भाइयों के दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। इस महिला ने भी बुधवार को थाने में आरोपी रविप्रकाश और विजयप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि वह घर पर अकेली रहती है। उसका पति बाहर रहकर नौकरी करता है। ऐसे में पांच दिसम्बर की रात को दोनों आरोपी घर में घुसकर महिला से बलात्कार किया । साथ ही जान से मारने की धमकी दे डाली।

महिला घर में अकेली होने की वजह से शांत हो गई। पांच दिसम्बर को उसका पति घर लौटा तो उसे अपनी आपबीती सुनाई। पति के साथ 6 दिसम्बर को महिला ने अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो