scriptरिकार्ड आठवीं बार प्रधान चुने गए सुखराम की कोरोना से मौत | Record 8 Times Winning Pradhan Sukhram Dies of Corona in Azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

रिकार्ड आठवीं बार प्रधान चुने गए सुखराम की कोरोना से मौत

जिले में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ठेकमा विकास खंड के बड़गहन गांव निवासी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सुखराम यादव आठवीं बार प्रधान चुने गए थे। मतगणना के दूसरे दिन ही उनकी हालत बिगड़ी तो परिजनों ने वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया था।

आजमगढ़May 16, 2021 / 09:16 pm

रफतउद्दीन फरीद

मृतक सुखराम यादव

मृतक सुखराम यादव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. सरकार लाख दावा करे लेकिन जिले में कारोना का संक्रमण समाप्त कम होने के बजाय गांवों का रुख कर लिया है। कोरोना संक्रमण के कारण 85 वर्ष की आयु में भी लोगों के दिलों पर राज करने वाले आठवीं बार प्रधान चुने गए सुखराम यादव की रविवार को मौत हो गयी। मतगणना के दूसरे दिन ही उन्हें बुखार आया और हालत बिगड़ती चली गयी। परिजनों ने उपचार के लिए वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उनकी मौत हो गयी। नव निर्वाचित प्रधान की मौत से पूरा गांव मर्माहत है।

बता दें कि ठेकमा विकास खंड के बड़गहन गांव निवासी सुखराम यादव 85 पिछले दिनों हुए पंचायत चुनाव में आठवीं बार ग्राम प्रधान चुने गए थे। सुखराम यादव को मतगणना के दूसरे ही दिन हल्का बुखार और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन इलाज के लिए उन्हें जौनपुर ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।

इसके बाद परिवार के लोगों ने उन्हें वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी रिपोर्ट पाजटिव आयी। लगातार उनका उपचार चल रहा था। रविवार को एकाएक उनकी हालत बिगड़ी और मौत हो गयी। सुखराम के मौत की सूचना क्षेत्र में पहुंचते ही लोग शोक में डूब गए।

मृतक सुखराम यादव बड़गहन ग्राम सभा से 8वीं बार प्रधान पद निर्वाचित हुए थे। वह काफी व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। इस बार चुनाव में उन्होंने 34 मतों से जीत दर्ज की थी। उनकी पत्नी की दो वर्ष पहले मौत हो गई थी। उनके दो लड़की और चार लड़के हैं। परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है।

BY Ran vijay singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो