scriptदो मार्ग दुर्घटनाओं में दंपति समेत चार जख्मी | road accident Four injured including couple | Patrika News

दो मार्ग दुर्घटनाओं में दंपति समेत चार जख्मी

locationआजमगढ़Published: Jan 24, 2019 12:08:28 pm

Submitted by:

Devesh Singh

घायलों में दो सगे भाई भी शामिल

rajasthan news

road accident

रिपोर्ट:-रणविजय सिंह
आजमगढ़। दो स्थानों पर बुधवार को हुई मार्ग दुर्घटनाओं में बाइक सवार दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। घायलों का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। महराजगंज थाना क्षेत्र के समदीपुर ग्राम निवासी 45 वर्षीय त्रिलोकी चन्द्र पुत्र मुन्नर बुधवार को दिन में अपनी पत्नी किस्मती देवी (40) के साथ बाइक से मऊ जिले के नदवासराय क्षेत्र में स्थित रिश्तेदार के घर जा रहे थे। रास्ते में महलिया कुर्थीपुर गांव के समीप स्कार्पियो वाहन को ओवरटेक करते समय बाइक फिसल जाने से दोनों घायल हो गए। दोपहर करीब एक बजे घायल दंपत्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी क्रम में अहरौला थाना क्षेत्र के चकिया गांव के पास बुधवार को दिन में सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार राधेश्याम (35) पुत्र मंतलाल व उसका भाई राम सिंगार (40) दोनों घायल हो गए। घायल दोनों भाई अहरौला क्षेत्र के राजापुर माफी गांव के निवासी बताए गए हैं। दुर्घटना के वक्त वह रिश्तेदारी में हुई मौत की खबर पाकर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।दो मार्ग दुर्घटनाओं में दंपति समेत चार जख्मी

घायलों में दो सगे भाई भी शामिल
आजमगढ़। दो स्थानों पर बुधवार को हुई मार्ग दुर्घटनाओं में बाइक सवार दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। घायलों का इलाजजिला अस्पताल में चल रहा है। महराजगंज थाना क्षेत्र के समदीपुर ग्राम निवासी 45 वर्षीय त्रिलोकी चन्द्र पुत्र मुन्नर बुधवार को दिन में अपनी पत्नी किस्मती देवी (40) के साथ बाइक से मऊ जिले के नदवासराय क्षेत्र में स्थित रिश्तेदार के घर जा रहे थे। रास्ते में महलिया कुर्थीपुर गांव के समीप स्कार्पियो वाहन को ओवरटेक करते समय बाइक फिसल जाने से दोनों घायल हो गए। दोपहर करीब एक बजे घायल दंपत्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी क्रम में अहरौला थाना क्षेत्र के चकिया गांव के पास बुधवार को दिन में सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार राधेश्याम (35) पुत्र मंतलाल व उसका भाई राम सिंगार (40) दोनों घायल हो गए। घायल दोनों भाई अहरौला क्षेत्र के राजापुर माफी गांव के निवासी बताए गए हैं। दुर्घटना के वक्त वह रिश्तेदारी में हुई मौत की खबर पाकर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खौलते पानी से मासूम झुलसी
आजमगढ़। स्नान के लिए गर्म किए गए पानी के बर्तन पर गिरकर एक वर्षीय मासूम बालिका झुलस गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
महाराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहां बाजार निवासी राजेश की एक वर्षीय पुत्री सिमरन बुधवार को दिन में करीब 11 बजे घर में खेल रही थी। घर में स्नान के लिए पानी गर्म कर बर्तन में रखा गया था। खेल रही बालिका अचानक बर्तन पर गिर पड़ी। खौलते पानी से बालिका बुरी तरह झुलस गई। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिए जाने पर झुलसी बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो