आजमगढ़

मार्ग दुर्घटना में आटो रिक्शा सवार कई घायल, एक की हालत गंभीर

बिलरियागंज थाना क्षेत्र में रविवार की रात गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राली व आटो की भिड़ंत में आटो सवार कई यात्री घायल हो गए। इस दुर्घटना में घायल युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आजमगढ़Jan 07, 2019 / 06:24 pm

Devesh Singh

Road Accident

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र में रविवार की रात गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राली व आटो की भिड़ंत में आटो सवार कई यात्री घायल हो गए। इस दुर्घटना में घायल युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिला मुख्यालय से बिलरियागंज की ओर जा रहा सवारी लदा ऑटो रिक्शा रात करीब नौ बजे श्रीनगर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। इस दुर्घटना में आटो में किनारे बैठा 38 वर्षीय मनोज राय पुत्र जयप्रकाश राय गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य यात्री मामूली रूप से घायल हुए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिए जाने पर गंभीर रूप से घायल मनोज राय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिला अस्पताल में उपचाराधीन मनोज राय बिलरियागंज क्षेत्र के बसिला गांव का निवासी बताया गया है।

Home / Azamgarh / मार्ग दुर्घटना में आटो रिक्शा सवार कई घायल, एक की हालत गंभीर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.