आजमगढ़

शौचालय निर्माण के विवाद में बढ़ गयी बात, महिला घायल

महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

आजमगढ़Dec 02, 2019 / 09:26 am

रफतउद्दीन फरीद

आजमगढ़

आजमगढ़ . शौचालय निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के दौरान भसुर व उनके परिजनों ने 42 वर्षीय महिला (भयोहू) को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
सिधारी थाना क्षेत्र के कटघर जमीरपुर ग्राम निवासी मीरा देवी (42) पत्नी सूर्यभान रविवार की सुबह अपने सहन की जमीन में शौचालय का निर्माण करा रही थी। इस बात का विरोध उसके जेठ ने किया। इंकार करने पर जेठ व उसके परिजनों ने मीरा देवी को मारपीट कर घायल कर दिया।
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल

आजमगढ़. तरवां थाना क्षेत्र के चौकी गंजोर गांव के समीप शनिवार की देर शाम बोलेरो वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
तरवां थाना क्षेत्र के बहलोलपुर ग्राम निवासी 63 वर्षीय जयजय राम शर्मा शनिवार की शाम बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में चौकी गंजोर गांव के समीप वह तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विषाक्त पदार्थ निगलने से युवती समेत दो अचेत

अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ निगलकर अचेत हुई युवती समेत दो लोगों को शनिवार की देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के कोलघाट ग्राम निवासी 21 वर्षीय आंचल पांडेय ने शनिवार की देर रात किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी क्रम में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन नरहन ग्राम निवासी अर्जुन चौहान (21) पुत्र जियालाल ने शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। रेफर कर दिए जाने पर उसे देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.