scriptसाहू समाज सम्मेलन में सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एकजुटता पर जोर | Sahu Samaj Meeting in azamgarh Hindi news | Patrika News

साहू समाज सम्मेलन में सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एकजुटता पर जोर

locationआजमगढ़Published: Jun 13, 2018 10:51:23 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

राष्ट्रीय साहू गांधी समाज के तत्वावधान में सम्मेलन का आयोजन किया गया

Sahu Samaj meeting

साहू समाज की बैठक

आजमगढ़. लालगंज विकास खंड के सिधौना बाजार में राष्ट्रीय साहू गांधी समाज के तत्वावधान में ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश साहू की अध्यक्षता में बुधवार को एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनाथ साहू ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी साहू गांधी समाज पिछड़ा हुआ समाज है। इस समाज के पिछड़ेपन का प्रमुख कारण अशिक्षा तथा सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक जागरूकता का अभाव है।
उन्होंने कहा कि साहू गांधी समाज के लोगों से अपने बच्चों का हर हाल में शिक्षा दिलाने के साथ राजनीतिक व सामाजिक के प्रति विशेष रूप से जागरुक रहने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि साहू गांधी समाज अपने गौरवशाली इतिहास के स्मरण करते हुए राष्ट्रभक्ति के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य अहिंसा व सिद्धांतों पर चलकर ही अपने समाज का सम्यक उत्थान कर सकते हैं।
उन्होंने संगठन की शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें संगठित होकर जनशक्ति के साथ राजनीतिक ताकत स्थापित किया जाना महत्वपूर्ण बताया उन्होंने कहा कि सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होना चाहिए। क्योंकि लोकतंत्र में राजनीतिक जागरूकता विकास की कुंजी है जो समाज राजनीतिक रूप से जागरुक होकर अपने हक के लिए संघर्ष करता है उस समाज को ही सफलता मिलती है।
प्रांतीय अध्यक्ष बिंदेश्वरी साहू ने संगठन की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राष्ट्रीय साहू गांधी समाज की लोकप्रियता निरंतर देश प्रदेश में बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ जनपद के समस्त विकासखंड स्तर पर गठन किया जा रहा है। समस्त साहू गांधी समाज के लोग संगठन की सदस्यता ग्रहण कर इसे मजबूती प्रदान करें ।

सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनाथ साहू प्रांतीय अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद साहू को माला फूल के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को मंगला प्रसाद साहू, ओम साहू, शिवानंद साहू, सम्मिलन साहू, अच्छे लाल साहू, डॉ राम चमन साहू, भानु प्रताप साहू, रामनवमी साहू शिव प्रसाद साहू, घनश्याम साहू, सतीश साहू सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।

कार्यक्रम के संयोजक छोटे लाल साहू रामनवमी साहू जमुना साहू ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राम किशोर साहू, जमुना प्रसाद साहू, शिव प्रकाश साहू, डॉ पंकज साहू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामनवमी साहू ने किया।
अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा का धरना जारी
अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को 751वें दिन अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग को लेकर तहसीलदार व नायब तहसीलदार के कार्यालय में ताला जड़ कर धरने पर बैठ गये। महासभा के अध्यक्ष महानन्द गोंड के नेतृत्व ताला बंदी कर धरने पर बैठ गये। इस मौके पर महानंद गौड़ ने कहा कि अनुसूचित जन जाति का प्रमाण पत्र जारी होने के लिए लड़ाई आर पार की होगी।
अखिल भारतीय गोंड महासभा के सैकड़ां महिला पुरुष व बच्चों ने पूरे नगर में प्रदर्शन करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। महासभा के द्वारा अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 24 मई 2016 से तहसील परिसर में धरना चला रहा है। जिससे क्षुब्ध होकर गोड़ समाज लगभग दो वर्ष से धरने पर बैठा रहा।
गोंड महासभा के अध्यक्ष महानंद गोंड़ ने बताया कि पूर्व मे भू राजस्व अभिलेख, सात बार आनलाइन आवेदन तहसीलदार लालगज को दिया गया है। जब तक प्रमाण पत्र जारी नहीं होता है तब तक गोंड समाज पूरे जनमानस के साथ दूसरे दिन भी पूरी रात तहसील परिसर में रहेंगे। संचालन ओम प्रकाश गौड़ ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश गौड़, अरविंद गोडवाना राष्ट्रीय महामंत्री गोडवाना गणतत्र पार्टी, श्रीवंश गोड़, अशोक गोड़, अरविंद गोड़, दीपचंद, निरहू, सुनील, देवमुनि गोड़ आदि सैकड़ों महिला पुरूष व बच्चे उपस्थित रहे।

BY- RANVIJAY SINGH
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो