scriptयूपी फतह के लिए पुराने मोहरे पर सपा ने लगाया दाव, कार्यकर्ता बोले जीत पक्की | Samajwadi Party appoint Hawaldar yadav as Azamgarh district President | Patrika News

यूपी फतह के लिए पुराने मोहरे पर सपा ने लगाया दाव, कार्यकर्ता बोले जीत पक्की

locationआजमगढ़Published: Jun 04, 2021 07:20:15 pm

संगठन भंग होने के बाद करीब एक साल से रिक्त पड़े सपा जिलाध्यक्ष पर पर सारे दावेदारों को दरकिनार करते हुए पार्टी ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव को एक बार फिर कमान सौंपी है। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया और दावा किया कि हवलदार के नेतृत्व में एक बार फिर 2022 में सपा बढ़िया प्रदर्शन कर यूपी में सरकार बनायेगी।

हवलदार यादव का स्वागत करते कार्यकर्ता

हवलदार यादव का स्वागत करते कार्यकर्ता

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. 2022 में यूपी फतह के लिए हर कदम फूंक फूंककर रख रही समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ में पुराने मोहरे पर दाव लगाया है। पार्टी ने कई दावेदारों की दावेदारी को दरकिनार कर निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव को दोबारा अध्यक्ष बना दिया। हवलदार यादव शुक्रवार को लखनऊ से लौटे तो कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। सपाइयों ने हवलदार के नेतृत्व में 2022 का विधानसभा चुनाव जीत अखिलेश यादव को सीएम बनाने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष हवलदार यादव लखनऊ से फैजाबाद के रास्ते से चलकर जैसे ही जिले की सीमा में प्रवेश किये कार्यकर्ताआों ने उन्हें रोककर स्वागत किया। जगह जगह स्वागत का सिलसिला दिन भर जारी रहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोबारा जिम्मेदारी देकर जो हम पर विश्वास किया है। उस पर खरा उतरने का प्रयास करूॅगा। वर्तमान योगी की सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। विरोध में बोलने पर रासुका व गैंगेस्टर लगाया जा रहा है। आपातकाल जैसे हालात हैं। बड़े पैमाने पर गरीबी, बेरोजगारी बढ़ रही है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। जेलों में हत्यायें हो रही हैं। ऐसे में आज प्रदेश की जनता की निगाह सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर टिकी है।

उन्होंने कहा कि 180 दिन शेष रह गये हैं। पार्टी के कार्यकर्ता प्राण-प्रण से जुटकर प्रदेश को बचाने के लिए 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनायें। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता आईपी सिंह, पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव, विधायक कल्पनाथ पासवान, डा. संग्राम यादव, पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव, आदिल शेख, पूर्व मंत्री विद्या चैधरी, पूर्व अध्यक्ष अखिलेश यादव, जयराम पटेल, रामआसरे राय, जिला पंचायत सदस्य रामप्रवेश यादव, आशीर्वाद यादव, संजय यादव, डा. रामदुलार राजभर, बबिता चैहान, प्रेमा यादव, द्रोपदी पांडेय, किरन श्रीवास्तव, सपना निषाद, हरिश्चन्द्र यादव, अशोक यादव, राजनरायन यादव, हंसराज यादव, जोरार खान, राजेश यादव आदि उपस्थित थे।

BY Ran vijay singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो