scriptसपा का सीएम पर गंभीर आरोप, पूर्व सांसद बोले राजनीतिक नहीं तानाशाह की भाषा बोल रहे योगी | Samajwadi Party Former MP Criticize Yogi Adityanath | Patrika News

सपा का सीएम पर गंभीर आरोप, पूर्व सांसद बोले राजनीतिक नहीं तानाशाह की भाषा बोल रहे योगी

locationआजमगढ़Published: Mar 06, 2021 07:45:21 pm

-सपा की बैठक में पंचायत चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने की बनी रणनीति
-गोपालपुर विधायक नफीस अहमद के निर्विरोध सुन्नी बफ्फ बोर्ड का सदस्य बनाये जाने पर जताई खुशी

बैठक को संबोधित करते पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव

बैठक को संबोधित करते पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. समाजवादी पार्टी की शनिवार को हुई बैठक में जहां पंचायत चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने की रणनीति बनाई गई वहीं केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला गया। पूर्व सांसद बलिहारी बाबू ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर राजनीतिक नहीं बल्कि तानाशाह की भाषा बोलने का आरोप लगाया। वर्ष 2022 के चुनाव में बीजेपी सरकार को हटाकर अखिलेश यादव को सीएम बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान गोपालपुर विधायक के बफ्फ बोर्ड का निर्विरोध सदस्य बनने पर खुशी व्यक्त की गयी।

पूर्व सांसद बलिहारी बाबू ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी की भाषा राजनीतिक व्यक्ति की नहीं है बल्कि सत्ता से मदान्ध तानाशाह की है। योगी का घमंड वर्ष 2022 के चुनाव में चूर-चूर हो जाएगा। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि सदन में नियमों की धज्जियाॅ उड़ाई जा रही है। समय से पहले मिनटों में सदन कार्यवाई पूरी कर ली जा रही है।

पूर्व सांसद रमाकान्त यादव ने कहा कि भाजपा प्रशासन के सहारे पंचायत चुनावों को जीतना चाहती है। जनपद आजमगढ़ में उनकी मंशा सफल नहीं होने दी जायेगी। विधायक कल्पनाथ पासवान, डा0संग्राम यादव व नफीस अहमद ने कहा कि मोदी-योगी लोकतंत्र का गला घोंटकर राजतंत्र कायम करना चाहते हैं। गुण्डागर्दी, अपराध, बलात्कार, भ्रष्टाचार व मॅहगाई चरमसीमा पर है।

हवलदार यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पंचायत चुनावों में लगकर पार्टी के निष्ठावान व टिकाऊ पदाधिकारियों का चयन कर जीत दिलावे। जिससे ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी का कब्जा हो सके। बैठक को पूर्व मंत्री विद्या चैधरी, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, पूर्व विधायक, श्यामबहादुर सिंह यादव, रामजग राम, बृजलाल सोनकर, डा. रामदुलार राजभर, अखिलेश यादव, जयराम सिंह पटेल, डा. अभिषेक राय आदि ने सम्बोधित किया।

इस मौके पर ओमप्रकाश राय, लालमनि राजभर, विनित राय, रामआसरे राय, डा. हरिराम सिंह यादव, हंसराज यादव, राजनरायन यादव, अशोक, शोभनाथ, बर्मन यादव, रामकुॅवर वर्मा, रामदरश, रामआसरे चैहान, प्रेमा यादव, बबिता चैहान, सिंगारी गौतम, अनीता सरोज, द्रौपदी पाण्डेय, किरन श्रीवास्तव, भानुमति सरोज, शशिकला सिहं, राजेश, शिवसागर, जोखन सोनकर, राजाराम सोनकर, श्यामदेव चैहान आदि उपस्थित थे।

BY Ran vijay singh

ट्रेंडिंग वीडियो