script

अखिलेश यादव के धरने पर बैठते ही सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया

locationआजमगढ़Published: Dec 07, 2019 05:01:12 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

यहां लोगों का हुजूम सड़कों पर उमड़ आया

samajwadi party leader

यहां लोगों का हुजूम सड़कों पर उमड़ आया

आजमगढ़. उन्नाव रेप पीड़ित को जिंदा जला देने से मौत होने के बाद सियासत गरमा गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार सुबह विधानसभा के सामने धरने पर बैठ गए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सामने जमकर नारेबाजी की।
अखिलेश यादव के धरने पर बैठने का असर पूर्वांचल में भी खूब रहा। उनके संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के लोगों को जैसे ही जानकारी हुई कि उनका नेता विधानसभा के सामने सरकार के खिलाफ धरना दे रहा है। यहां लोगों का हुजूम सड़कों पर उमड़ आया।
सपा के जिलाध्य़क्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में हजारों लोगों ने जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट चौराहे पर धरना शुरू कर दिया। सपा नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ में आवाज बुलंद की कहा कि ये सरकार बलात्कारियो को बचाने में लगी है। भाजपा गुण्डो और भ्रष्टाचार की पार्टी हो गई है। आयेदिन बहन बेटियो के साथ दुष्कर्म की घटनाएं यूपी में बढ़ गया है। सपा कार्यकर्ताओ ने दुष्कर्म के आरोपियो को फांसी की सजा देने की मांग की।
धरने में शामिल लोग भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। इनका कहना था कि भाजपा की केनद्र या सूबे की सरकार हो सबने जनता को ठगने का काम किया है। सपाईयों ने कहा कि इस सरकार को सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देना चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो