आजमगढ़

योगी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे सपाई, उत्तर प्रदेश को बताया जंगल प्रदेश

बलिया के दुर्जनपुर में हत्यारे को विधायक के संरक्षण पर उठाया सवाल
सरकार पर लगाया साजिश के तहत दलित पिछड़ों के शोषण का आरोप

आजमगढ़Oct 19, 2020 / 06:14 pm

रफतउद्दीन फरीद

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते सपाई

आजमगढ़. बलिया के दुर्जनपुर में कोटे की दुकान आवंटन के दौरान हुई सरेआम हत्या के बाद भाजपा विधायक द्वारा अपराधी को संरक्षण देने तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से नाराज समाजवादी पार्टी ने सोमवार को जुलूस निकालकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा उत्तर प्रदेश के जंगल प्रदेश करार दिया। सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने तथा विरोधी दलों के नेताओं पर फर्जी मुकदमें लगाकर परेशान करने का आरोप लगाया।

पूर्व मंत्री राम दुलार राजभर ने कहा कि बलिया जिले के दुर्जनपुर गांव में कोटे की दुकान की बोली के समय एसडीएम व सीओ की मौजूदगी में सरेआम मनबढ़ों द्वारा गोली मारकर हत्या की गयी लेकिन पुलिस कार्रवाई के बजाय लीपापोती करती नजर आयी। खुद भाजपा विधायक ने अपराधियों को संरक्षण प्रदान किया। इसके पूर्व हाथरस की घटना में नियम कानून सब ताक पर रख कर बलात्कार व हत्या के बाद शासन के इशारे पर पुलिस द्वारा रिपोर्ट न लिखकर आधी रात को परिवार की गैर मौजूदगी में शव को जलाने की कोशिश की गयी। यह सरकार की मंशा को जाहिर करती है।

 

 

//?feature=oembed

 

जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह गैंगरेप व हत्याएं हो रही है उससे महिलाओं और लड़कियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि अपराधी या तो मारा जायेगा या जेल में रहेगा अथवा प्रदेश प्रदेश छोड़कर भाग जायेगा लेकिन दावे के विपरीत अपराधी प्रदेश में तांडव कर रहे हैं। भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों पर जुल्म बढ़े हैं। फर्जी मुकदमों में लोगों को फंसाया जा रहा है। पुलिस के उत्पीड़न व जनता के पैसों की लूट से आम आदमी त्रस्त है।

 

जनपद में आये दिन कत्ल, लूट, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। थानों पर भाजपा नेताओं के कहने पर जाति के नाम पर पोस्टिंग हो रही है जिससे भाजपा के नेता ही थाने चला रहे हैं। पुलिस से खुलेआम धन उगाही करायी जा रही है। मुख्यमंत्री योगी ने बलिया की घटना पर कोई अफसोस नहीं जाहिर किया तथा उनके विधायक ही मुकदमे की विवेचना कर कहते हैं कि धीरेन्द्र सिंह ने गोली नहीं चलाई। उस आरोपी को सत्तापक्ष का राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है। शासन व प्रशासन मिलकर मैनेज गिरफ्तारी किया। मुख्यमंत्री योगी भगवान राम की मर्यादा को भी तार-तार कर रहे हैं। कहते हैं यह देश रामराज्य के सिद्धान्तों पर चलेगा लेकिन क्या रामराज्य में यह होता था।

 

प्रदर्शन में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक डाॅ. संग्राम यादव, नफीस अहमद, कल्पनाथ पासवान, पूर्व सांसद बलिहारी बाबू, पूर्व विधायक श्यामबहादुर यादव, रामजग राम, अखिलेश यादव, जयराम सिंह पटेल, डा. रामदुलार राजभर, हरिप्रसाद दूबे, वीरेन्द्र यादव, रामप्रवेश यादव, श्यामदेव चैहान, चन्द्रशेखर यादव, बबिता चैहान, सपना निषाद, गुड्डी देवी, भानूमति सरोज, टिफूल रहमान, मेराज अहमद, मिर्जा मसूद बेग, जोरार खान, ओमप्रकाश राय, वेदप्रकाश यादव, हरिराम सिंह यादव, हंसराज चैहान, शम्भू चैहान, कमलेश, आकाश, दीपक, लालजीत आदि शामिल थे।

BY Ran vijay singh

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.