scriptयोगी सरकार की टेंशन बढ़ाने की तैयारी में शिवपाल सिंह यादव की पार्टी, करने वाली है ये काम | Shivpal singh Yadav Party Will Create tension for Yogi Government | Patrika News

योगी सरकार की टेंशन बढ़ाने की तैयारी में शिवपाल सिंह यादव की पार्टी, करने वाली है ये काम

locationआजमगढ़Published: Aug 20, 2019 05:35:10 pm

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने बनायी रणनीति।

Yogi Adityanath Shivpal singh Yadav

योगी आदित्यनाथ शिवपाल सिंह यादव

आजमगढ़. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की मंगलवार को जिला कार्यालय में हुई बीजेपी सरकार को जनविरोधी बताते हुए गरीब और अल्पसंख्यकों का दुश्मन करार दिया। सरकार की नीतियों के खिलाफ 4 सितंबर को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।

प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश अराजकता व अपराध का पर्याय बन गया है। प्रदेश में गरीब, किसान, मजदूर व अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़े है, कोई सुनने वाला नहीं है। मंहगाई व भ्रष्टाचार से पूरा प्रदेश कराह रहा है, जिम्मेदार विपक्ष भी मौन साधे हुए है। जिससे फासिस्ट ताकतों का मनोबल बढ़ा है। किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने में सरकार विफल रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह के आह्वान पर सरकार की नीतियों के खिलाफ 4 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर धरने का आयोजन किया जायेगा।

जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से हर तबके के लोग परेशान है। जिले के अधिकारी भी निरंंकुश हो गये है। आये दिन हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाओं से लोग दहशत मेें है। वही पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। अतरौलिया क्षेत्र के किसानों की अपनी जमींन का उचित मुआवज नहीं मिल पा रहा है, जिससे वह आंदोलित है। इसके अलावा पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देने के लिए जवाहिर यादव को सदस्यता का जिला प्रभारी बनाया है।
संचालन प्रमुख महासचिव आनन्द कुमार उपाध्याय ने किया। इस मौंके पर अजमल अंसारी, जयप्रकाश यादव, ओंकार नाथ तिवारी, डा. राजेन्द्र यादव, शर्मानन्द पांडेय, शाने आलम बेग, लल्लन तिवारी, लालचन्द यादव, कमलाकांत यादव, राधामोहन दास, दीपक राजभर, देवनाथ यादव, ओमप्रकाश, अतुल कुमार यादव आंशू आदि मौजूद रहे।
By Ran Vijay Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो