scriptशिवपाल यादव की नई टीम में आजमगढ़ मंडल में सिर्फ एक यादव को मिली जगह, नहीं दिखा कोई बड़ा चेहरा | Shivpal Yadav new team of up only one Yadav got a place in Azamgarh division | Patrika News

शिवपाल यादव की नई टीम में आजमगढ़ मंडल में सिर्फ एक यादव को मिली जगह, नहीं दिखा कोई बड़ा चेहरा

locationआजमगढ़Published: Aug 10, 2022 05:57:05 pm

Submitted by:

Ranvijay Singh

सपा मुखिया अखिलेश यादव से दूरी बढ़ने के बाद प्रसपा मुखिया ने बुधवार को प्रदेश के नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें आजमगढ़ मंडल के सात नेताओं को जगह दी गई है लेकिन इसमें यादव चेहरा सिर्फ एक है जबकि टीम में अल्पसंख्यकों को प्राथमिकता दी गयी है। खास बात है कि शिवपाल यादव द्वारा जारी सूची में एक भी बड़ा चेहरा नहीं है।

शिवपाल यादव

शिवपाल यादव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से बढ़ी दूरी के बीच प्रसपा मुखिया शिवपाल यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट गए हैं। उनकी कोशिश नए सिरे से संगठन को मजबूत कर पार्टी को खड़ा करना है। इसी कवायद के तहत शिवपाल यादव द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। उन्होंने प्रसपा की यूपी टीम में आजमगढ़ मंडल के सात नेताओं को जगह दी है जिसमें सिर्फ यादव चेहरा एक है जबकि दो अल्पसंख्यकों को जगह दी गई है।

बता दें कि वर्ष 2016 में सामाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद जब शिवपाल यादव ने प्रसपा का गठन किया तो सपा के गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ व आसपास के जिलों में मजबूत टीम खड़ी करने में सफल रहे थे। केवल आजमगढ़ में उन्हें पूर्व विधायक रमादर्शन यादव, सपा महिला सभा राष्ट्रीय सचिव सुनीता सिंह, रामप्यारे यादव, लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह आंसू जैसे नेताओं का साथ मिला था लेकिन शिवपाल द्वारा दोबारा हाथ मिलने और विधायक सभी चुनाव कोई सीट न मिलने के बाद पार्टी बिखर गई।

पार्टी के कुछ कद्दावर नेताओं ने सपा में वापसी की तो रामदर्शन यादव, अभिषेक सिंह सहित कई नेता बीजेपी में चले गए। इससे प्रसपा की उम्मीदों बड़ा झटका। अब अखिलेश से दूरी बढ़ने के बाद शिवपाल यादव एक बार फिर संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं। प्रसपा मुखिया शिवपाल यादव ने बुधवार को नई प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी की। इसमें आजमगढ़ के डा. राजेंद्र प्रसाद यादव, अब्दुल्लाह शाहजहां व फजर्रुहमान को प्रदेश सचिव बनाया गया है, जबकि राम वचन सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इसी तरह मऊ जिले के निसार अहमद को प्रदेश सचिव तथा प्रियंका राय को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। वहीं बलिया नीरज सिंह को भी प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो