आजमगढ़

शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कहा अब नहीं वाे जलवा, आज नरेन्द्र मोदी का चेहरा देखते ही लोग बंद कर देते हैं टीवी

मोदी की गलत नीतियों के चलते पूरा देश आया कोरोना की चपेट में, सरकार मजदूरों को नहीं पहुंचा सकी घर
गैर भाजपावाद के नारे के साथ 2022 में आगे बढ़ेगी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया
मुलायम सिंह द्वारा मोदी की तारीफ के सवाल को टाल गए प्रसपा मुखिया शिवपाल

आजमगढ़Jan 19, 2021 / 09:12 pm

रफतउद्दीन फरीद

शिवपाल यादव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मंगलवार को भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और दावा किया कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में कारोना फैला। यहीं नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गलत नीतियों की वजह से ही मजदूरों और महिलाओं को हजारों किमी पैदल यात्रा करनी पड़ी। शिवपाल ने गैर भाजपावाद के लिए किसी के भी साथ गठबंधन करने की बात कही।

पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंह आंशू के आवास पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2022 में हमारा नारा है गैर भाजपावाद। यह नारा हमने इसलिए दिया है कि इस समय देश प्रदेश की हालत ठीक नहीं है। समाज का प्रत्येक तबका इस सरकार से दुखी है। पीएम ने नारा दिया था अच्छे दिन आयेंगे लेकिन सात साल में अच्छे दिन कहीं दिख नहीं रहे हैं। भाजपा सरकार ने दूसरा नारा दिया था सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास। अगर नारे को मूर्तरूप देना था तो सरकार को सबका साथ देना चाहिए था लेकिन किसान हो, नौजवान हो या फिर व्यापारी सभी दुखी हैं। देश में रोजगार पूरी तरह खत्म हो चुका है। विकास कहीं हो नहीं रहा है। अर्थ व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। यहां तक कि मानइस में चली गयी है।

शिवपाल यादव ने कहा कि जीएसटी लगाते समय सरकार ने कहा कि देश में एक कर लगेगा लेकिन न जाने कितने कर लगा दिये। इसी बीच देश में वैश्विक बीमारी कोरोना। जब पूरे देश में सिर्फ 400 मरीज थे तो सरकार ने लाकडाउन लगा दिया। पीएम ने थाली बजवाई तो लोगों ने थाली बजाई, मोमबत्ती जलाने को कहा तो मोमबत्ती जला दी लेकिन कोरोना नहीं गया। बल्कि सरकार के गलत निर्णय के कारण फैक्ट्रियां बंद हो गयी, रेल बंद कर दी गयी उसकी वजह से इस महामारी के बीच मजदूरों को हजारों किमी पैदल चलन पड़ा और यह बीमारी पूरे देश में फल गयी।

उन्होंने कहा कि सरकार को इंतजाम करना चाहिए था कि मजदूर को उनके घर पहुंचाया जाये। उन्हें रोजगार दिया जाय लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। मजदूरों को 1500 किमी तक पैदल चलना पड़ा। बच्चे और महिलाओं को भी दुर्दशा झेलनी पड़ी। इस दौरान कई घटनाएं हुई लेकिन सरकार मौन रही। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। सरकार की गलत नतियों के खिलाफ प्रसपा गांव-गांव, पांव-पांव अभियान चला रही है। गैर भाजपा सरकार बनाने के लिए हम किसी के साथ जाने के लिए तैयार हैं।

BY Ran vijay singh

Home / Azamgarh / शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कहा अब नहीं वाे जलवा, आज नरेन्द्र मोदी का चेहरा देखते ही लोग बंद कर देते हैं टीवी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.