scriptनौ बच्चों का बाप, उम्र 60 साल करने जा रहा था पांचवी शादी, पुलिस ने हिरासत में लिया | sixty year old man preapare for fifth marriage police detain | Patrika News

नौ बच्चों का बाप, उम्र 60 साल करने जा रहा था पांचवी शादी, पुलिस ने हिरासत में लिया

locationआजमगढ़Published: Nov 11, 2019 08:12:39 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

तीसरी पत्नी की शिकायत पर हुई कार्रवाई, घटना की खूब हो रही है चर्चा

up news

तीसरी पत्नी की शिकायत पर हुई कार्रवाई, घटना की खूब हो रही है चर्चा

आजमगढ़. अहरौला थाना क्षेत्र के भैंसासुर गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां नौ बच्चों का पिता साठ बुजुर्ग पांचवी शादी की तैयारी कर रहा था। जब इसकी जानकारी उसकी तीसरी पत्नी को हुई तो उसने विरोध किया और पुलिस से शिकायत कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। वृद्ध से पूछताछ जारी है।
उसकी तीसरी पत्नी का आरोह है कि 60 वर्षीय सोमनाथ प्रजापति की पहली पत्नी की मौत के बाद उसने चार महिलाओं के साथ शादी की। वर्तमान में उसकी चार पत्नियों के अलावा नौ बच्चे भी हैं। सोमवार को उसकी तीसरी पत्नी बेबी ने अहरौला थाने पर शिकायत दर्ज कराई कि चार पत्नियों के होते हुए उसके पति छठवीं शादी करने के लिए जा रहे हैं। चार माह पूर्व इस शादी की जानकारी जब अन्य पत्नियों को हुई तो उन्होंने प्रतिरोध शुरू किया।
प्रतिरोध पर उसने अपनी तीसरी पत्नी बेबी को जलाकर मारने का भी प्रयास किया। उसका पति सोमनाथ 50 वर्षीय जिस महिला से शादी करने की फिराक में लगा है उक्त महिला का नाम राशन कार्ड से लेकर अन्य रिकार्ड में भी दर्ज करवा चुका है। परिजनों के विरोध करने पर वह उक्त महिला को लेकर लुधियाना भागकर शादी करने की तैयारी कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर थाने पर चली आई और पूछताछ कर रही है।
उधर होने वाली छठवीं पत्नी मेवाती देवी ने भी अहरौला थाने पर पहुंचकर उक्त वृद्ध की पूर्व पत्नियों के खिलाफ आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। अहरौला थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी मामले की छानबीन की जा रही है। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो