आजमगढ़

बेटे ने गर्भवर्ती मां को मारी गोली, मौके पर मौत

तरवां थाना क्षेत्र के उचाहूवां बाजार की घटना

आजमगढ़Jul 13, 2018 / 08:20 pm

Sunil Yadav

बेटे ने गर्भवर्ती मां को मारी गोली, मौके पर मौत

आजमगढ़. तरवां थाना क्षेत्र के उचहुंआ बाजार में शुक्रवार की दोपहर सौतेले पुत्र ने 25 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तरवां थाना क्षेत्र के बीबीपुर ग्राम निवासी मोहम्मद शमीम क्षेत्र के उचहुंआ बाजार में क्लीनिक का संचालन करता है लगभग 3 वर्ष पूर्व उसने शबनम नाम की युवती से दूसरी शादी रचा ली। निजी चिकित्सक समीम की पहली पत्नी अपने बच्चों के साथ बीबीपुर गांव स्थित आवास पर रहती है, जबकि मोहम्मद शमीम दूसरी पत्नी के साथ बाजार में रहता था।
पिता द्वारा दूसरी शादी रचा लेने से खफा मोहम्मद शमीम का पुत्र परवान शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे उचहुआ बाजार स्थित अपने पिता के आवास पर पहुंचा और घर पर अकेली रही शबनम को गोली मार दी। शबनम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतका शबनम 6 माह की गर्भवती बताई गई है।
झुलसी युवती समेत दो की अस्पताल में मौत

आजमगढ़. संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई 18 वर्षीय युवती एवं 27 वर्षीय विवाहिता ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर ग्राम निवासी 18 वर्षीय सुरैया बानो पुत्री स्व. नूरूलैन बीते 9 जुलाई की देर शाम अबूझ हाल में झुलस गई। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिए जाने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचाराधीन सुरैया बानो ने गुरुवार की देर रात दम तोड़ दिया।
परिजनों के अनुसार मृतका सुरैया घर में भोजन बनाते समय झुलसी थी। मृतका के दो भाई और पांच बहन बताए गए हैं। इसी क्रम में दीदारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बनगांव में मंगलवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी 27 वर्षीय सरिता पत्नी गणेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचाराधीन विवाहिता ने शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया। मृतका के तीन पुत्र और एक पुत्री बताए गए हैं। उसकी शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व गणेश के साथ हुई थी। मृतका बरदह थाना क्षेत्र के सम्मोपुर ग्राम निवासी रामफेर की पुत्री बताई गई है।
By- रणविजय सिंह
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.