script26 नवंबर को फिर आजमगढ़ आएंगे अखिलेश लेकिन आम आदमी से रहेंगे दूर | SP chief Akhilesh Yadav visit in Azamgarh 26 November 2021 | Patrika News

26 नवंबर को फिर आजमगढ़ आएंगे अखिलेश लेकिन आम आदमी से रहेंगे दूर

locationआजमगढ़Published: Nov 24, 2021 08:20:12 am

Submitted by:

Ranvijay Singh

सपा मुखिया व आजमगढ़ सांसाद अखिलेश यादव 26 नवंबर को फिर आजमगढ़ आएंगे लेकिन वे आम आदमी से दूर रहेंगे। वे पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के घर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद लखनऊ लौट जाएंगे।

समाजवादी पार्टी के मुखिया व आजमगढ़ सांसद अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के मुखिया व आजमगढ़ सांसद अखिलेश यादव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. समाजवादी पार्टी के मुखिया व आजमगढ़ सांसद अखिलेश यादव 26 नवंबर को जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के भतीजी के वैवाहिक समारोह में शामिल होेने के लिए उनके गांव तोनारी आएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे फिर लखनऊ लौट जाएंगे। इसके पूर्व अखिलेश यादव 17 नवंबर को विजय रथ यात्रा के साथ जिले में पहुंचे थे लेकिन रात हो जानेे के कारण किसी से नहीं मिल पाए थे और ना ही कार्यकर्ताओें को संबोधित कर सके थे।

बता देें कि अखिलेश यादव वर्ष 2019 में आजमगढ़ के सांसद बने थेे। इसके बाद से यह अखिलेश यादव की जिले में आठवीं यात्रा है लेकिन अब तक सिर्फ एक बार अखिलेश यादव जनता का अभिवादन स्वीकार करने के लिए और 18 अक्टूबर को लैपटाप वितरण के लिए जिले में पहंुचे थे। नहीं तो वे हर बार किसी निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे है।

सांसद बनने के बाद अखिलेश यादव सर्वाधिक चार बार विभिन्न नेताओं के घर शोक संवेदना व्यक्त कर करने के लिए आजमगढ़ आ चुके है। वहीं 17 नवंबर को विजय रथ यात्रा पर सवार होकर कार्यकर्ताओं का अभिभावद स्वीकार करते हुए चले गए थे। अब वे 26 नवंबर को जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के महराजगंज क्षेत्र के तोनारी गांव पहुंच रहे हैं। यहां वे हवलदार यादव की भतीजी के वैवाहिक कार्यक्रम में शािमल होंगे।

जिलाअध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि इस दौरान उनका कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं है।हमारे अध्यक्ष सीधे लखनऊ से आजमगढ़ हेलीकाप्टर से गांव में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। दोपहर में कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वापस लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो