आजमगढ़Published: Nov 20, 2022 10:47:08 am
Ranvijay Singh
गठबंधन टूटने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सुभासपा को गहरी चोट पहुंचाई है। सुभासपा अपने गढ़ पूर्वांचल में तीन खेमों में बंट गई। मैनपुरी में ओमप्रकाश का उपचुनाव लड़ने का सपना टूट गया। आइए जानते हैं ओपी की राजनीति पर इसका क्या असर पड़ा है।
सपा सेे गठबंधन कर सुभासपा ने यूपी में सबसे बड़ी जीत हासिल की। अब गठबंधन टूटने के बाद सबसे बड़ी चोट भी ओपी राजभर को सपा से ही मिली है। बार-बार गठबंधन, ओमप्रकाश का बड़बोलापन और माफिया प्रेम सुभासपा पर भारी पड़ रहा है। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जोे चोट सुभासपा को दी है उससे उनके सामने कहीं न कहीं अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है।