scriptअबू आसिम आजमी का बीजेपी पर हमला, कोलकाता का ब्रिज और दूसरे देश की फैक्ट्री दिखाकर काटा जा रहा फीता | sp leader abu asim azmi attack bjp in ishdutt yadav death anniversary | Patrika News

अबू आसिम आजमी का बीजेपी पर हमला, कोलकाता का ब्रिज और दूसरे देश की फैक्ट्री दिखाकर काटा जा रहा फीता

locationआजमगढ़Published: Sep 19, 2021 04:35:45 pm

Submitted by:

Ranvijay Singh

पूर्व सांसद ईशदत्त की पुण्यतिथि में शामिल होने आजमगढ़ पहुंचे थे महाराष्ट्र प्रांत के अध्यक्ष

अबू आसिम आजमी

अबू आसिम आजमी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. ईशदत्त यादव की पुण्यतिथि रविवार को नगर के नेहरू हाल में मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए जननायक करार दिया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रांत के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि प्रदेश सरकार ने साढ़े चार सालों में ऐसा कोई काम नहीं किया जिसे उपलब्धि करार दी जाय। बीजेपी के लोग कोलकाता का ब्रिज और दूसरे देशों की फैक्ट्री दिखाकर वाहवाही लूट रहे हैं।

नेहरूहाल सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए अबू आसिम आजमी ने कहा कि भाजपा सरकार में पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़े हैं। महगाई बढ़ गयी है, किसान हड़ताल पर बैठे है। ये झूठे लोग है। इनकी पोल हमें खोलना है। इनकी सरकार से जनता ऊब चुकी है और जनता समाजवादी पार्टी को वोट देने के लिए तैयार है। प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर अबू हासिम आजमी ने कहा कि साढ़े चार सालों में कुछ नहीं किया। ये लोग दूसरे के कामों को अपना काम गिना रहे है, फीता यहां काट रहे है लेकिन ब्रिज कोलकता का उत्तर प्रदेश में दिखा रहे है। दूसरे देश की फैक्ट्रीयों को लाकर यहां दिखाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में सपा की सरकार बननी तय है। बीजेपी की झूठ से जनता वाकिफ हो चुकी है। महंगाई भ्रष्टाचार से त्रस्त आम आदमी ने सरकार बदलने का मन बना लिया है। हमें गांव-गांव घर-घर जाकर भाजपा के झूठ से पर्दा उठाना है। इस दौरान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, आलमबदी, नंदकिशोर यादव, जिलापंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, बेचई सरोज आदि उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो