नैनीजोर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव से यहां की जनता का दिली लगाव है और सपा मुखिया यहां रिकार्ड मतों से जीतने जा रहे है। वरूण गांधी के बयान पर उन्होंने कहा कि मुझे फक्र है हमारे परिवार के लोग खेतीबाड़ी और पशुपालन से जुड़े हुए हैं। यह पूरा देश जानता है कि हमारे परिवार के लोग सरकार भी चलाना जानते हैं। सामंती लोगों को सामन्तवाद भूलकर प्रजातंत्र याद दिलाना भी जानते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों में हार की बौखलाहट साफ दिख ही है। यही वजह है कि असल मुद्दे भूलकर लोगों का ध्यान भटका रहे हैं। यूपी में गठबंधन एकतरफा जीत हासिल कर रहा है। यहां भाजपा दहाई के अंक में भी नहीं पहुंचने वाली है। इस दौरान धर्मेंद्र यादव ने क्षेत्र में आधा दर्जन नुक्कड़ सभाएं की। लोगों से मुलाकात कर अखिलेश के लिए समर्थन मांगा।