scriptसपा का गंभीर आरोप, वर्णवादी व्यवस्था का शिकार हो रहा पिछड़ा और दलित | SP's serious allegations backward and dalit victims of Varnwadi system | Patrika News

सपा का गंभीर आरोप, वर्णवादी व्यवस्था का शिकार हो रहा पिछड़ा और दलित

locationआजमगढ़Published: Aug 06, 2020 09:23:57 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

चैहान महासभा की बैठक में केंद्र व प्रदेश सरका की नीतियों का विरोध

सपा का गंभीर आरोप, वर्णवादी व्यवस्था का शिकार हो रहा पिछड़ा और दलित

सपा का गंभीर आरोप, वर्णवादी व्यवस्था का शिकार हो रहा पिछड़ा और दलित

आजमगढ़. समाजवादी चैहान महासभा की गुरूवार को बद्री प्रसाद डिग्री कालेज बनौरा में हुई बैठक में सपा नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। पिछड़ा व दलित के विकास न होने के लिए वर्ण व्यवस्था को जिम्मेदार बताया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष सपा हवलदार यादव ने कहा कि पिछड़ा, दलित समाज सदियों से पीड़ित व उपेक्षित है। सदियों से वर्णवादी व्यवस्था के शिकार होने के कारण शिक्षा व नौकरी से वंचित है। इनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है। पूॅजीवादी व्यवस्था में आजादी के पहले जो स्थिति थी वही स्थिति आज भी है। धर्म व जाति के नाम भटकाया जा रहा है। आज दुनिया में गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी बढ़ रही है। पूॅजीवादी व्यवस्था के पोषक धार्मिक राष्ट्रवाद पैदाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

श्यामदेव चैहान ने कहा कि भाजपा ने चैहान समाज को धर्म व जाति के नाम पर ठगने का काम किया। जितनी भी नौकरियाॅ मिली उसमें चैहान समाज के लोगों को कोई स्थान नहीं मिला। सवर्ण जाति के लोग 80 प्रतिशत नौकरियों पर कब्जा किये हुए हैं।

सपा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बबिता चैहान ने कहा कि भाजपा पिछड़ों का वोट लेकर सवर्णों का काम कर रही है। राममंदिर के शिलान्यास के अवसर पर पिछड़े समाज का कोई व्यक्ति भी वहाॅ बैठने का अवसर नहीं पाया। महेन्द्र चैहान ने भाजपा को पिछड़ों का दुश्मन बताया। कहा कि रामराज्य की बात करने वाले वर्ण व्यवस्था को लागू कर हमको नौकरी व अन्य अधिकारों से वंचित रखना चाहते हैं। पिछड़ों की संख्या 60 प्रतिशत है लेकिन आज नौकरियों में उनकी भागीदारी मात्र 6.8 प्रतिशत है। पिछड़े समाज को जाति-जाति के नाम पर लड़ाकर काम अपना किया जा रहा है।

इस मौके पर जयराम पटेल, शिवसागर यादव, रामप्रकाश सोनकर, पतिराम प्रधान, दिलीप चैहान, रवीन्द्र चैहान प्रधान, जयपाल चैहान, मनोज चैहान, सुबाष चैहान, विजय प्रताप चैहान, नायब चैहान, रामनरायन चैहान, मटरू चैहान, प्रेमचन्द चैहान, संतोष चैहान, इन्द्रपाल चैहान, सीताराम चैहान, छात्र नेता रिंकू यादव, संतोष, सुरेश, मुलायम आदि उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो