scriptअखिलेश यादव से जेड प्लस सुरक्षा वापस लेने पर भड़के सपाई, दी यह चेतावनी | Sp workers warining after akhilesh yadav zed Plus security removed | Patrika News

अखिलेश यादव से जेड प्लस सुरक्षा वापस लेने पर भड़के सपाई, दी यह चेतावनी

locationआजमगढ़Published: Jul 24, 2019 09:14:10 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

सपा नेताओं ने केन्द्र और प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और जिलाधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

Sp workers protest

सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

आजमगढ़. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आजमगढ़ के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जेड प्लस सुरक्षा वापस लिये जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में प्रदर्शन किया। पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि जिस तरह पूरे प्रदेश में सपा नेताओं की हत्या हो रही है, उसी तरह से हमारे बड़े नेताओं की सुरक्षा वापस होने से वे किसी भी घटना या दुघर्टना का शिकार हो सकते है। नेताओं ने प्रदेश सरकार को चेतावनी भी दी अगर सुरक्षा वापस नहीं की गयी तो भविष्य में बड़ा आन्दोलन करेगें।
 

लोकसभा चुनाव में अपेक्षित सफलता न मिलने के बाद पहली बार समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा वापस लिये जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से सैकड़ो की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में प्रर्दशन करते हुए नेहरू हॉल, कलेक्ट्रेट चौराहा स्थानों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां सपा नेताओं ने केन्द्र और प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और जिलाधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान सपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा वापस लेने का निर्णय सही नहीं है। पूरे प्रदेश में अराजकता का महौल है। प्रदेश में कई सपा नेताओं की हत्या हो गयी है। अगर सरकार ने अखिलेश यादव की सुरक्षा वापस नहीं किया तो प्रदेश में बड़े पैमाने पर आन्दोलन किया जायेगा।
BY- RANVIJAY SINGH

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो