scriptभाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, बोल कांग्रेस ने नहीं बल्कि किसानों ने पटेल को दिया सरदार की उपाधि | Swantradev Singh Said Not Congress Farmers Gave Name Sardar to Patel | Patrika News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, बोल कांग्रेस ने नहीं बल्कि किसानों ने पटेल को दिया सरदार की उपाधि

locationआजमगढ़Published: Feb 27, 2021 07:30:49 pm

-मऊ जनपद के मधुबन में स्वतंत्रदेव सिंह ने किया सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण
-सपा-बसपा और काग्रेस पर जमकर बरसे भाजपा अध्यक्ष, लगाए भ्रष्टाचार का आरोप

प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते भाजपाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, बोल कांग्रेस ने नहीं बल्कि किसानों ने पटेल को दिया सरदार की उपाधि मऊ

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को विपक्ष पर हमलावर दिये। मऊ जिले के मधुबन क्षेत्र के रामपुर बेलौली में उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया और दावा किया कि बल्लभ भाई पटेल को सरदार की उपाधि कांग्रेस ने नहीं बल्कि किसानों ने दी। कांग्रेस ने तो उनकी हमेशा उपेक्षा की। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी और डा. भीमराव अंबेडकर के बहाने विपक्ष को घेरने की कोशिश की।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने देश के सपूत पटेल को सरदार की उपाधि नहीं दी, बल्कि इस देश के किसानों ने सरदार का सम्मान किया। जिन्होंने देश को एकता के सूत्र में बांधा उनकी कांग्रेस ने उपेक्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व डा. भीम राव आंबेडकर का सम्मान किया। प्रदेश में सपा व बसपा की सरकार ने केवल भ्रष्टाचार व अपराध को बढ़ावा दिया। आज देश में मोदी व प्रदेश में योगी की सरकार है। इनके पास खुद के लिए पक्की छत नहीं है पर दिन-रात गरीबों को पक्की छत देने, जीवन स्तर सुधारने, किसानों की आय दोगुनी करने व महिलाओं के सम्मान के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की 564 से अधिक छोटी-बड़ी रियासतों को एक सूत्र में पिरोया। हैदराबाद के निजाम नहीं माने, गरीबों पर अत्याचार करते रहे पर पांच दिन के अंतर में वह भी नतमस्तक हो गए। ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर जाने से कांग्रेस ने रोका। सपा-बसपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों ने प्रदेश को लूटा है। कहा कि भाजपा का एक ही नारा है गरीबी हटाओ, खुशहाली लाओ। इसी सिद्धांत पर सरकार आगे बढ़ रही है।

इसे पूर्व आजमगढ़ पहुंचने पर आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प व अंग्रवस्त्रम भेंट किया। इस दौरान अखिलेश मिश्रा गुड्डू कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, पंकज सिंह कौशिक, आशुतोष पाठक, सुरेन्द्र सिंह, धनन्नजय राय, अभिषेक उपाध्याय, विनय प्रकाश गुप्त, धर्मेंद्र सिंह, बाबूराम चैहान, मृगांक शेखर सिन्हा, अवनीश चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।

by ran vijay singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो