scriptTen prisoners found HIV positive in medical checkup Azamgarh jail | आजमगढ़ जेल में बंद 1332 बंदियो की जांच में 10 मिले एचआईवी पॉजिटिव | Patrika News

आजमगढ़ जेल में बंद 1332 बंदियो की जांच में 10 मिले एचआईवी पॉजिटिव

locationआजमगढ़Published: Sep 22, 2022 02:37:18 pm

Submitted by:

Ranvijay Singh

आजमगढ़ जिला कारागार में बंद 2500 बंदियों में से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1332 बंदियोे की मेडिकल जांच कराई गई। इसमें 10 बंदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। अभी बचे हुए बंदियों की जांच होनी बाकी है।

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. न्यायालय के आदेश पर आजमगढ़ जिला कारागार में बंदियों की कैंप लगाकर की गई जांच में 10 बंदियों के एचआईवी पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा है। संक्रमित मरीजों में से चार बंदी बलिया और छह बंदी आजमगढ़ जिले के रहने वाले हैं। जेल में पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों को जांच के दौरान विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जेल प्रशासन की मदद से बंदियों की जांच कराई जा रही है। ताकिऐसे मरीजों पर नजर रखी जा सके।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.