scriptयूपी के आजमगढ़ में तीन महिलाएं जली | three woman burned news in hindi | Patrika News

यूपी के आजमगढ़ में तीन महिलाएं जली

locationआजमगढ़Published: Jan 06, 2017 01:20:00 pm

तीन महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां…

 fire

fire

आजमगढ़. अलाव तापते तथा स्टोव पर भोजन बनाते समय झुलसी तीन महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचाराधीन महिलाओं की हालत गंभीर बताई गई है।

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सुराईं ग्राम निवासी 18 वर्षीय रिंकी पुत्री स्वर्गीय अंबिका बुधवार की शाम स्टोव पर भोजन बना रही थी। उस दौरान स्टोव के भभक जाने से उसके कपड़ो में आग पकड़ ली और वह झुलस गई। देर शाम परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

इसी क्रम में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मेघई गांव में मंगलवार की शाम अलाव तापते समय झुलसी 50 वर्षीय निशा देवी पत्नी रामबदन का परिजन स्थानीय अस्पताल में उपचार करा रहे थे। बुधवार को अचानक हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य समाचार के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के विस्टारा गांव में एक सप्ताह पूर्व अलाव तापत समय झुलसी 45 वर्षीय सुमन पत्नी स्वर्गीय संतोष का परिजन स्थानीय स्तर पर उपचार करा रहे थे। बुधवार को अचानक उसकी हालत गंभीर हो गई। चिकित्सकीय सलाह पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो