scriptनिकाय चुनाव: इतने बजे शुरु होगा मतदान, तीसरी आंख रखेगी नजर | timing of voting for nikay chunav election | Patrika News

निकाय चुनाव: इतने बजे शुरु होगा मतदान, तीसरी आंख रखेगी नजर

locationआजमगढ़Published: Nov 21, 2017 06:43:45 pm

Submitted by:

Sunil Yadav

404 पोलिंग पार्टियां संपन्न करायेंगी निकाय चुनाव

nikay chunav

Nikay chunav

आजमगढ़. जिले की दो नगर पालिका और 11 नगर पंचायतों के लिए मतदान बुधवार की सुबह सात बजे शुरू होगा। पोलिंग पार्टियां मंगलवार को रवाना की गई। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सीसी टीवी और वीडियो कैमरे की ली जाएगी मदद। साथ ही सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट व अधिकारियों को खास जिम्मेदारी सौंपी गयी है। स्वयं डीएम और एसपी पूरी व्यवस्था पर नजर बनाये हुए है।

बता दें कि आजमगढ़ जनपद 11 नगर पंचायत और 2 नगरपालिका सीटों के लिए 22 नवंबर को पहले चरण में मतदान कराया जा रहा है। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा। मंगलवार को अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व वीके गुप्ता की देखरेख में आजमगढ व मुबारकपुर नगरपालिका के लिए पोलिंग पार्टिया डीएवी पीजी कालेज से रवाना की गई। वहीं 11 नगर पंचायतों के लिए पोलिंग पार्टियों को संबंधित तहसीलों से रवाना किया गया। जनपद में कुल 404 पोलिंग पार्टियां मतदान संपन्न कराएंगी। आपात स्थिति के लिए दस प्रतिशत पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। 367 पोंलिग पाटियों को मतदान केंद्र के लिए रवाना कर दिया गया है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नगरीय निकाय व पंचायत राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के 25 वार्डों के 26 मतदान केंद्रों में 132 बूथ और नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के 25 वार्डों के लिए 19 मतदान केंद्र व 94 बूथ बनाए गए हैं। इसी प्रकार अजमतगढ़ के 11 वार्ड के लिए तीन मतदान केंद्र व 11 बूथ, जीयनपुर के 11 वार्ड के लिए चार मतदान केंद्र व 11 बूथ, लालगंज के 11 वार्ड के लिए चार मतदान केंद्र व 11 बूथ बनाये गये हैं।

इसी तरह सरायमीर के 13 वार्ड के लिए छह मतदान केंद्र व 20 बूथ बनाए गए हैँ। इसी प्रकार नगर पंचायत फूलपुर के 10 वार्ड के लिए छह मतदान केंद्र व 10 बूथ, अतरौलिया के 11 वार्ड के लिए तीन मतदान केंद्र व 11 बूथ, महराजगंज के 10 वार्ड के लिए चार मतदान केंद्र व 10 बूथ और नगर पंचायत माहुल के 11 वार्ड के चार मतदान केंद्र व 11 बूथों व् नगर पंचायत निजामाबाद के 11 वार्डों के लिए पांच मतदान केंद्र व 13 बूथ, बिलरियागंज के 11 वार्ड के लिए चार मतदान केंद्र व 15 बूथ, मेंहनगर के 12 वार्ड के लिए पांच मतदान केंद्र व 13 बूथ बनाए गये है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो