UP News: ट्रक ने हाथी को मारी टक्कर, सड़क पर नजारा देख दंग रह गए लोग
आजमगढ़Published: Jun 06, 2023 01:58:06 pm
UP News: आजमगढ़ में एक हाथी को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हाथी पर सवार महावत और एक अन्य साथी भी घायल हुआ है।


UP News
UP News: आजमगढ़ में ट्रक ने एक हाथी को टक्कर मार दी। हाथी के साथ महावत भी गंभीर रुप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि हाथी रोड पर गिर गया और उसका एक दांत टूट गया। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाथी की गंभीरता देखते हुए वन विभाग को किया सूचित।