scriptआजमगढ़ में टीचर की गोली मारकर हत्या, पढ़ाने के लिए जा रहे थे स्कूल | two bike man miscreants shot teacher in Azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

आजमगढ़ में टीचर की गोली मारकर हत्या, पढ़ाने के लिए जा रहे थे स्कूल

आजमगढ़ में सुबह स्कूल में पढ़ानें में जा रहे शिक्षक की गोली माकर हत्या कर दी गई। मृतक पूर्व प्रधान का पुत्र था।

आजमगढ़Dec 01, 2022 / 01:25 pm

Anand Shukla

photo_2022-12-01_14-03-13.jpg
आजमगढ़ जिले में आज सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक संजय यादव हरैय्या ब्लाक के कंपोजित विद्यालय अखईपुर में इंचार्ज हेड मास्टर थे। संजय को गोली मारने के बाद दोनों बदमाश भाग निकले।
यह घटना सुबह नौ बजे हुई है। जब संजय यादव अपने स्कूल में पढ़ाने के लिए जा रहे थे। तभी जीयनपुर कोतवाली के बाईपास पर दो बदमाशों ने गोली मार दी। घायल संजय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हत्या के पीछे प्रधानी की रंजिश होने की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही एसपी अनुराग आर्य पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर इस मामले में कारवाई करने का भरोसा जताया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया।
यह भी पढें: दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन को किया किस, लड़की बोली- अब ये हाल तो आगे क्या होगा

बताया जा रहा है कि संजय की हत्या गांव में प्रधानी को लेकर रंजिश चल रही थी। जिससे कारण हत्या की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो