scriptअलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, सात जख्मी | two died and seven injured in road accident at azamgarh | Patrika News

अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, सात जख्मी

locationआजमगढ़Published: Jan 31, 2020 04:58:49 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

घायलों में मृत आटो चालक की दो बेटियां भी शामिल, चार स्थानों पर हुए सड़क हादसे

 road accident at azamgarh

घायलों में मृत आटो चालक की दो बेटियां भी शामिल, चार स्थानों पर हुए सड़क हादसे

आजमगढ़. जनपद में 24 घंटे के भीतर चार स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में महिला व आटो चालक की मौत हो गई। घायलों में मृतक चालक की दो बेटियां समेत सात लोगों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के मोलनापुर माफी ग्राम निवासी सुनील यादव (32) पुत्र स्व. लालजीत परिवार की आजीविका चलाने के लिए आटोरिक्शा चलाता था। गुरुवार को सुनील के मौसेरे भाई की शादी सिधारी थाना क्षेत्र के बेलनाडीह गांव स्थित मैरिज हाल में आयोजित थी। वैवाहिक समारोह में सुनील अपने परिवार के साथ शामिल हुआ था। देर रात करीब 11.30 बजे सुनील अपनी दो बेटियों श्रेया (11) एवं सृष्टि (9) को आटो रिक्शा पर बैठाकर घर के लिए रवाना हुआ।
रास्ते में जमालपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार से आटोरिक्शा में टक्कर लगी। इस दुर्घटना में आटो सवार दोनों बच्चियां व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। ईलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही सुनील ने दम तोड़ दिया। घायल दोनों बेटियों का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक के दो पुत्री व एक पुत्र बताए गए हैं। इसी क्रम में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के खुझिया मोड़ के पास गुरुवार की शाम चारपहिया वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार महिला व चालक दोनों घायल हो गए।
ईलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात करीब 10 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर ग्राम निवासी त्रिभुवन मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में दूरसंचार विभाग में कार्यरत हैं। पूरा परिवार वहींं रहता है। त्रिभुवन की पुत्री विमल (30) पत्नी जितेन्द्र की शादी मेंहनगर क्षेत्र के खुटवांं चक खुटवांं गांव में हुई है। इन दिनों विमल की तबीयत खराब चल रही थी। जानकारी पाकर त्रिभुवन की पत्नी लालती देवी साथ बीते 10 जनवरी को अपने पैतृक गांव आई थी।
गुरुवार को लालती देवी अपने रिश्ते की बहन के पुत्र जगजीवन (45) पुत्र दीपचंद निवासी पलिया सोफीगंज थाना मेंंहनगर के साथ बाइक से बीमार बेटी को देखने उसके घर जा रही थी। शाम करीब 5 बजे खुझिया मोड़ के पास पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन से बाइक में टक्कर लग गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक जगजीवन व पीछे बैठी लालती देवी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ईलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचाराधीन लालती देवी की रात करीब 10 बजे मौत हो गई। मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री बताए गए हैं।
दुर्घटना की खबर पाकर मृतका के परिजन इंदौर से घर के लिए रवाना हो चुके हैं। इसी क्रम में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजानशहीद बाजार के समीप शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे चारपहिया वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचाराधीन श्यामफेर (45) पुत्र पुनवासी व उनकी पत्नी शीला देवी (40) बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव के निवासी बताए गए हैं। दुर्घटना के वक्त घायल दंपत्ति बाइक से अपनी रिश्तेदारी जा रहे थे।
एक अन्य दुर्घटना निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहांं बाजार के समीप शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे हुई। चारपहिया वाहन व बाइक की टक्कर में बाइक सवार वृद्धा सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों में बाइक चालक साहिल (18) पुत्र रामनरायन व सोमारी देवी (65) पत्नी स्व. श्रीराम सरायमीर थाना क्षेत्र के खुद कास्ता गांव के निवासी बताए गए हैं। दोनों का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो