scriptसड़क हादसे में महिला स्वास्थ्यकर्मी सहित दो की मौत, एक घायल | Two including a female health worker died in a road accident | Patrika News

सड़क हादसे में महिला स्वास्थ्यकर्मी सहित दो की मौत, एक घायल

locationआजमगढ़Published: Mar 13, 2020 04:17:43 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

जिले में हुए सड़क हादसों में महिला स्वास्थ्यकर्मी सहित दो की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया।

सड़क हादसे में महिला स्वास्थ्यकर्मी सहित दो की मौत, एक घायल

आजमगढ़. जिले में हुए सड़क हादसों में महिला स्वास्थ्यकर्मी सहित दो की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर प्रियंका सिंह 30 पत्नी शिवेंद्र सिंह वर्ष 2010 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में कंप्युटर आपरेटर पद पर तैनात थी। शुक्रवार की सुबह वह अपने देवर ज्ञानेंद्र सिंह 28 पुत्र गुलाब सिंह के साथ बाइक से सीएचसी बिलरियागंज ड्यूटी जा रही थी। वह शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर चैराहे के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।

दुर्घटना के दौरान महिला बाइक से दाहिनी तरफ गिरी और पीछे से आया ट्रक उसे रौदता हुआ निकल गया। प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की शादी दस साल पहले हुई थी। उसके एक पुत्र व एक पुत्री बताए गए हैं। इसी क्रम में अहरौला थाना क्षेत्र के चैबलिया गांव निवासी राजेंद्र तिवारी 60 पुत्र स्व. ठाकुर प्रसाद को रात करीब दो बजे घायल अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो