scriptतेज रफ्तार वाहनों ने ली दो युवकों की जान | two people died in road accident in azamgarh | Patrika News

तेज रफ्तार वाहनों ने ली दो युवकों की जान

locationआजमगढ़Published: Dec 09, 2017 09:56:01 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

रानी की सराय व गंभीरपुर क्षेत्र में हुए हादसे

road accident

सड़क हादसा

आजमगढ़. रानी की सराय व गंभीरपुर थाना क्षेत्रों में 24 घंटे के भीतर हुए दो सड़क हादसों में दो युवकों की जान चली गयी। संबंधित थाने की पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के घर कोहराम मचा हुआ है।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवां गांव स्थित रिलायंस पेट्रोल पम्प में के पास शनिवार की सुबह करीब 9 बजे बाइक द्वारा राजगीर का कार्य करने जा रहा 40 वर्षीय व्यक्ति ट्रक के चपेट में आ जाने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में मृतक के दो चचेरे भाई भी जख्मी हो गये।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के शाह कुन्दनपुर ग्राम निवासी रामसुख (40) पुत्र राम कुमार उर्फ गामा पेशे से राजगीर था। शनिवार की सुबह वह अपने चचेरे भाई अभिषेक (25), रामप्रवेश (22) पुत्रगण रामपलट के साथ बाइक से गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लहबरियां के पास कार्य करने जा रहा था। तीनों अभी घर से करीब दो किमी. आजमगढ-वाराणसी मुख्य मार्ग पर कोटवां के पास पहंुचे थे कि वाराणसी की ओर जा रही ट्रक ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला झुलसी
कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवनपुर गांव में शनिवार की सुबह संदिग्ध हाल में झुलसी 47 वर्षीय महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अलाव तापते समय झुलसे इसी क्षेत्र के रहने वाले 80 वर्षीय वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। झुलसी महिला की हालत गंभीर बतायी गयी है।
कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवनपुर ग्राम निवासी राजेश तिवारी की पत्नी रमालक्ष्मी (47) शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गयी। गंभीर रुप से झुलसी महिला को 9.30 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचाराधीन रमालक्ष्मी की हालत नाजुक बतायी गयी है।
परिजनों के अनुसार महिला भोजन बनाते समय कपड़ों में आग पकड़ लेने से झुलसी है। जबकि गांव में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। इसी क्रम में क्षेत्र के कउआपार महादेव पट्टी गांव में शनिवार की सुबह अलाव तापते समय 80 वर्षीय छोटकुन यादव कपड़ों में आग पकड़ लेने से झुलस गये। परिजनों ने उन्हें गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

ननिहाल आई युवती अगवा, रिपोर्ट दर्ज
रानी की सराय थाने की पुलिस ने ननिहाल से बहला-फुसलाकर भगाई गयी युवती के मामले में लड़की के पिता द्वारा नामजद किये गये युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की मां का आरोप है कि उसकी युवा पुत्री रानी की सराय थाना क्षेत्र में स्थित अपने ननिहाल में रह रही थी। गत 14 नवम्बर की शाम मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सादीपट्टी ग्राम निवासी रामचन्द्र पुत्र तिलक राम उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। भगायी गयी युवती के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक व उसके पिता के खिलाफ सुसंगत धारा के तहत कार्रवाई की है।

गांजा के साथ गिरफ्तार
मुबारकपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की शाम कस्बा स्थित एमपी इंटर कालेज के पास गांजा के कारोबार में लिप्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने लगभग सवा किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़ा गया जावेद अहमद पुत्र अफजाल कस्बे के पुरानी बस्ती मोहल्ले का निवासी बताया गया है।

दहेज हत्या के आरोप में पति सहित तीन नामजद
देवगांव कोतवाली पुलिस ने गाजीपुर जनपद निवासी व्यक्ति द्वारा आरोपित किये गये युवक व उसकी मां सहित तीन लोगों के खिलाफ पुत्री को दहेज के लिए मार डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
गाजीपुर जिले के खानपुर थानान्तर्गत हरिहरपुर ग्राम निवासी गामा यादव का आरोप है कि दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने गत 30 नवम्बर को उसकी विवाहित पुत्री मोनी की हत्या कर दी। इस मामले में देवगांव कोतवाली पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपित पति संदीप यादव व उसकी मां शांती देवी निवासी स्थानीय ग्राम बेरमा विश्वम्भरपुर सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो