आजमगढ़

स्कार्पियो और टाटा मैजिक की टक्कर, दो घायलों की हालत गंभीर

देवगांव कोतवाली क्षेत्र का मामला

आजमगढ़Feb 21, 2020 / 11:15 am

Akhilesh Tripathi

Road accident

आजमगढ़. देवगांव कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर नेवादा गांव के पास स्कार्पियो एवं टाटा मैजिक वाहन की आमने-सामने भिड़ंत में स्कार्पियो सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। इस दुर्घटना में टाटा मैजिक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें

पुलिस कस्टडी से फरार हुआ फ्रॉड का आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह गिरफ्तार


देवगढ़ क्षेत्र के नारायणपुर नेवादा गांव के समीप बुधवार की रात करीब 10 बजे स्कार्पियो एवं टाटा मैजिक वाहन में हुई टक्कर के बाद टाटा मैजिक वाहन पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में स्कार्पियो सवार सुनील कुमार (39) पुत्र ओमप्रकाश सेठ निवासी केराकत जनपद जौनपुर एवं दिनेश कुमार (45) पुत्र केवल निवासी पांडेयपुर खजुरी थाना कैंट जनपद वाराणसी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को लालगंज सीएससी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
BY- RANVIJAY SINGH

Home / Azamgarh / स्कार्पियो और टाटा मैजिक की टक्कर, दो घायलों की हालत गंभीर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.