scriptभाई से था भूमि का विवाद और सरफिरे चाचा ने भतीजी को मार दी गोली | Uncle shoot niece in Azamgarh condition critical | Patrika News

भाई से था भूमि का विवाद और सरफिरे चाचा ने भतीजी को मार दी गोली

locationआजमगढ़Published: Sep 27, 2021 10:40:02 am

Submitted by:

Ranvijay Singh

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर महमूदपट्टी गांव की घटना

जिला अस्पताल में उपचाराधीन घायल

जिला अस्पताल में उपचाराधीन घायल

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर महमूदपट्टी गांव दो भाइयों में भूमि का विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर चाचा ने कोचिंग से लौट रही भतीजी को गोली मार दी। गले में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

केशवपुर महमूदपट्टी निवासी राजेश कुमार की पुत्री अनामिका कोचिंग पढ़ाती है। रविवार की शाम करीब 5 बजे कोचिंग छूटने के बाद घर लौट रही थी। अ बवह घर से कुछ दूरी पर ही थी कि पहले से घात लगाकर बैठे उसके चाचा ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया।

वहीं खून से लथपथ अनामिका को जमीन पर गिरा देख लोग सन्न रह गए। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचित करने के साथ ही एंम्बुलेंस बुलाई। गंभीररूप से घायल अनामिका को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक गोली गले को छीलते हुए निकल गयी है जिसके कारण उसके जीवन को खतरा नहीं है।

परिजन घटना से हतप्रभ है। उनका कहना है कि हमारे बीच भूमि का मुकदमा जरूर चल रहा है लेकिन हमारे बीच में कभी कहासुनी भी नहीं हुई है। ऐसे में इस तरह हत्या का प्रयास करना समझ से परे है। वहीं दूसरी तरफ गोली चलने की सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद लौट गयी। आरोपी फरार बताया जा रहा है। जीयनुपर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो