scriptUP Board Result 2020: फिर अखिलेश बांटेंगे लैपटॉप, संसदीय क्षेत्र के 50 व यूपी के 51 टापर्स को देंगे तोहफा | UP board result 2020 Akhilesh Yadav to give laptops to toppers | Patrika News

UP Board Result 2020: फिर अखिलेश बांटेंगे लैपटॉप, संसदीय क्षेत्र के 50 व यूपी के 51 टापर्स को देंगे तोहफा

locationआजमगढ़Published: Jun 28, 2020 06:09:26 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Result 2020) के टॉपर छात्र-छात्राओं को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है।

UP Board Result 2020

UP Board Result 2020

आजमगढ़. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Result 2020) के टॉपर छात्र-छात्राओं को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। अखिलेश यादव हाई स्कूल व इंटरमीडिएट में टॉप करने वाले 51-51 टापरों को लैपटाप देंगे जबकि अपने संसदीय क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 विद्यार्थियों को भी उन्होंने लैपटॉप देने का ऐलान किया है। वर्ष 2012 में यूपी का मुख्यमंत्री बनने के बाद अखिलेश यादव ने लैपटॉप वितरण योजना लागू की थी। उस समय उन्होंने 18 लाख छात्र-छात्राओं में लैपटॉप बांटे थे।
अब अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद हैं। शनिवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ है। जिले के ऋषभ सिंह ने यूपी में छठा स्थान प्राप्त किया है। सांसद अखिलेश यादव अपने संसदीय क्षेत्र के 50 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित करेंगे। इसके अलावा वे यूपी में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में टॉप करने वाले 51-51 छात्र-छात्राओं को भी लैपटाप देंगे।
ये भी पढ़ें- UP Board Result 2020: 12वीं में फेल हुई छात्रा, तो फांसी लगाकर की आत्महत्या

छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने में मिलेगी मदद-

सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि सपा मुखिया को निर्णय उनकी दूरदर्शी विचारधारा को दर्शता है। सामान्य परिवारों के छात्र-छात्राएं जो अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिये कदम रख रहे हैं उन्हें इससे मदद मिलेगी। लैपटॉप देने का उनका यह निर्णय छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन का काम करेगा। समाजवादी पार्टी आजमगढ़ उनके इस रचनात्मक निर्णय का स्वागत करती है।
ये भी पढ़ें- Coronavirus in UP: 13 पीएसी हुए संक्रमित, 22147 पहुंचा कुल आंकड़ा, इस एक जिले में 915 मामले सक्रिय

इन नेताओं ने भी सराहा-

इस दौरान विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, आलमबदी आजमी, डाॅ. संग्राम यादव, कल्पनाथ पासवान, नफीस अहमद, एमएलसी राकेश यादव, पूर्व सांसद बलिहारी बाबू, रामाकान्त यादव, डाॅ. रामदुलार राजभर, रामआसरे विश्वकर्मा, अखिलेश यादव, जयराम सिंह पटेल, बबिता चैहान, सपना निषाद आदि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस निर्णय को सराहनीय कदम बताया।

ट्रेंडिंग वीडियो