script2022 चुनाव को लेकर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का बड़ा ऐलान, कहा- सभी सीटों पर… | Up congress president ajay Kumar lallu on 2022 election | Patrika News
आजमगढ़

2022 चुनाव को लेकर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का बड़ा ऐलान, कहा- सभी सीटों पर…

उन्होंने कहा कि हम 2019 के लोकसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में लड़े, लेकिन आजमगढ़ सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारे, इसका नुकसान हुआ ।

आजमगढ़Oct 15, 2019 / 09:25 pm

Akhilesh Tripathi

Up congress president ajay Kumar lallu

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू

आजमगढ़. कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आजमगढ़ पहुंचे अजय सिंह लल्लू ने स्वीकार किया कि पिछले चुनाव में आजमगढ़ में प्रत्याशी न लड़ाने से पार्टी को नुकसान हुआ साथ ही उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी जिले की सभी दस सीटों पर लड़ेगी तथा जीत हासिल करेगी। वहीं बाहुबली रमाकांत पर किसी भी सवाल से बचते हुए दावा किया कि उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ा बल्कि उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया।

सठियांव स्थित एक कॉलेज में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है। हम गांधी जी और कांग्रेस के सिद्धांतों पर चलने वाले लोग है।हम उनके विचारों को लेकर जनता के बीच जाएगे औेर संगठन को प्रभावी बनाएगे। इस दौरान जनसमस्याओं का चिन्हित कर संघर्ष के जरिये उसका निस्तारण कराएंगे।
कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कहीं कोई गुटबाजी नहीं है। सभी एक परिवार के सदस्य है और कांग्रेस की विचारधारा को मानने वाले है। कभी किन्हीं विषय पर मन में भिन्नता हो सकती है। आज जो देश में हालता है। हर तरफ नफरत और हिंसा हावी है। सत्य और अहिंसा को मानने वालों की भारी कमी आई है लेकिन हमें विश्वास है कि गांधी जी के सिद्धांतों को मानते हुए गांधी जी की पूजा पूरा विश्व करता है एक दिन लोग इन सिद्धांतों की तरफ लौटेंगे तथा अहिंसा और प्रेम के आधार पर देश और यूपी में नई व्यवस्था कायम होगी।

आजमगढ़ में प्रदेश के बड़े नेता अखिलेश यादव के वर्चस्व और राजनीति में निरहुआ के दखल के बाद कांग्रेस की चुनौतियों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि हम 2019 के लोकसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में लड़े, लेकिन आजमगढ़ सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारे। इसका प्रभाव पड़ा है लेकिन वर्ष 2022 में विधानसभा की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे और हमें भरोसा है कि जनता हमें जीत दिलाएगी।
BY- RANVIJAY SINGH

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो