आजमगढ़

आगनबाड़ी की समस्यायों के प्रति गंभीर नहीं है सरकार: सीमा यादव

आगनबाड़ी की समस्यायों के प्रति गंभीर नहीं है सरकार: सीमा

आजमगढ़Jul 05, 2018 / 06:09 pm

ज्योति मिनी

आगनबाड़ी की समस्यायों के प्रति गंभीर नहीं है सरकार: सीमा यादव

आजमगढ़. आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन उप्र के जिला इकाई की बैठक गुरूवार को जिलाध्यक्ष सीमा यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी। सरकार पर आगनबाड़ी कार्यकत्रियों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया गया।

प्रांतीय महामंत्री श्रीमती प्रभावती देवी ने कहा कि बीते लखनऊ में 7 जून 2018 को एनेक्सी भवन में कई संगठन के पदाधिकारियों के बीच मुख्यमंत्री से वार्ता हुई। वार्ता के बीच सीएम ने मानदेय वृद्धि संतोषजनक करने का आश्वासन दिया और आशांवित किया कि, जून के अंतिम सप्ताह 30 जून तक मानदेय वृद्धि की घोषणा कर दी जायेगी, लेकिन अभी तक घोषणा नहीं की गयी। यदि अविलम्ब मानदेय वृद्धि की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा नहीं किया गया तो पुनः प्रांतीय कमेटी सीएम से मिलकर एक ज्ञापन प्राप्त करते हुए पुनः आंदोलन की रूपरेखा तय करेगी।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष गीता पांडेय ने कहा कि, किसी भी संगठन की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते है हम लोगों को संगठन आधार पर कार्य करता है ताकि अपनी बात को शासन स्तर पर मजबूती से पहुंचाया जा सके। जिला इकाई अपना कार्य मजबूती से कर रही है, पूरी उम्मीद है कि संगठन को मजबूत बनाया जायेगा।
जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने कहा कि, सरकार आंगनबाड़ियों की समस्याओं पर गंभीर नजर नहीं आ रही है, कई वादा करने के बाद भी मुख्यमंत्री बदलते नजर आ रहे है सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। अगर सरकार हमारी मांगों को जल्द ही पूरा नही करेगी तो सड़क से लेकर विधानसभा तक प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन की होगी। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील किया संगठन के मजबूती पर विशेष कार्य करें।
इस अवसर पर पूर्वांचल प्रभारी रमाकांत राय, सिद्धार्थनगर जिला संरक्षक मकबूल आलम, वंदना पाठक, शिवकुमारी यादव, शैलजा पाल, सुनंदा, सर्वेश यादव, गीता, सुमन सिंह, आरती सिंह, लालमति यादव, रीना यादव, सुभावती गोंड, माधुरी चौरसिया, लक्ष्मी गोंड, संगीता गोंड, सरोज पाल, सरोज उपाध्याय, मंजू मौर्या, सरस्वती देवी, मंजू यादव, सुशीला मौर्या, शशिकला यादव, कंचन राय, सुनीता सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्त्रियां मौजूद रही।
 

Home / Azamgarh / आगनबाड़ी की समस्यायों के प्रति गंभीर नहीं है सरकार: सीमा यादव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.