scriptराज्यपाल आनंदी बेन पटेल एक नवंबर को पहली बार आएंगी आजमगढ़ | UP Governor Anandiben Patel visit to Azamgarh on 1 November 2021 | Patrika News

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एक नवंबर को पहली बार आएंगी आजमगढ़

locationआजमगढ़Published: Oct 24, 2021 12:23:30 pm

Submitted by:

Ranvijay Singh

वृद्धा आश्रम जाकर करेंगी बुजुर्गों से मुलाकात, कई अन्य कार्यक्रमों में होंगी शामिल

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एक नवंबर को आजमगढ़ आएंगी। यह आजमगढ़ का उनका पहला दौरार है। वे वृद्धा आश्रम जाकर बुजुर्गों से मुलाकात करेंगीं। साथ ही अन्य कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। राज्यपाल के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी है। संभावित कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने की कोशिश हो रही है।

बता दें कि यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद किसी राज्यपाल का आजमगढ़ का यह पहला दौरा है। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ल ने बताया कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एक नवंबर को आजमगढ़ आ रही हैं। राज्य मुख्यालय से भेजे गए पत्र में एक नवंबर को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के यहां आने का उल्लेख किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल के आगमन की सूचना मिलने के बाद अफसरों को अलर्ट कर दिया गया है। उन्हें महामहिम के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दे दी गई।

कार्यक्रम स्थल के चयन सहित अन्य तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। उधर, कलक्ट्रेट में राज्यपाल भवन से भेजे गए पत्र के मुताबिक कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी विभागों से मांगी गई है। इसका आंकड़ा सीडीओ के यहां एकत्र किया जा रहा है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों के साथ बैठक करेंगी। सरकार की विभिन्न योजनाओं पर उनसे विस्तारपूर्वक चर्चा करेंगी। इसके बाद जेल का निरीक्षण करने के बाद वे वृद्धा आश्रम का हाल भी जानेंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो