scriptअजय कुमार लल्लू ने दतिलोें को दिया भरोसा, कांग्रेस बनेगी पीड़ित व शोेषितों की आवाज | UP President Said Congress will give justice to Dalits for Dalit Panch | Patrika News

अजय कुमार लल्लू ने दतिलोें को दिया भरोसा, कांग्रेस बनेगी पीड़ित व शोेषितों की आवाज

locationआजमगढ़Published: Jul 12, 2021 09:56:18 pm

कांग्रेस द्वारा जहानागंज क्षेत्र के गोर्धारा गांव में आयोजित दलित पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने लोगों को भरोसा दिया कि कांग्रेस यूपी में दलितों की आवाज बनेगी। उनके साथ होने वाले हर अन्याय की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेगी। इस दौरान उन्होंने यूपी की योगी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।

दलित पंचायत में शामिल कांग्रेसी

दलित पंचायत में शामिल कांग्रेसी

पत्रिका न्यूज नेेटवर्क
आजमगढ़. जिले में लगातार हुई दलित उत्पीड़न की घटनाओं को अब कांग्रेस पूरी तरह भुनाने में जुट गयी है। दलितों को न्याय और आरोपियों को सजा दिलाने के लिए लगातार आंदोलन कर रही कांग्रेस ने सोमवार को जहानागंज के गोधौरा गांव में दलित पंचायत का आयोजन किया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कद्दावर नेताओं ने भाग लिया और दलितों केा भरोसा दिया कि कांग्रेस उनके साथ है। उनकी हर लड़ाई को सड़क से संसद तक लड़ेगी।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। हर तरफ हिटलरशाही हुकूमत चलाई जा रही है, लेकिन कांग्रेस दलितों की आवाज को दबने नहीं देगी। हिटलरशाही हुकूमत के खात्मे तक गांव-गांव संघर्ष करती रहेगी। दलितों की लड़ाई हम सड़क से लेकर संसद तक लड़ने के लिए कटिबद्ध हैं।

लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। किसी को हक की बात कहने का का भी अधिकार इस सरकार में छीन लिया गया है। देश को जाति-धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। केवल भ्रामक प्रचार करके अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति की जा रही है। प्रदेश में जिला पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के चुनाव में लोकतंत्र का गला घोंटा गया। यदि कोई अपने अधिकार की बात करना चाहता है तो उसके खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई की जाती है। कांग्रेस ने संकल्प लिया है कि दलितों की आवाज को दबने नहीं देंगे और भाजपा की तानाशाही हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करके इसे जड़ से समाप्त करेंगे।

अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन राउत ने कहा कि हिंदू और मुसलमान के नाम पर सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका ने कहा भाजपा की सरकार में रोजी-रोटी और नौकरी की बात नहीं की जाती है। ये लोग तरह-तरह की नई योजना के सपने दिखाते हैं लेकिन किसी भी योजना को क्रियान्वित नहीं करते हैं। पंचायत को पूर्व सांसद उदित राज, विश्वविजय सिंह, आलोक प्रसाद, तनुज पुनिया, बाजीराव, प्रदीप नरवाल आदि ने संबोधित किया।

BY Ran vijay singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो