scriptछेड़खानी व भूमि विवाद को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे, धारदार हथियार से भी हमला, 10 घायल | Uproar in land dispute and Molestation in Up azamgarh | Patrika News

छेड़खानी व भूमि विवाद को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे, धारदार हथियार से भी हमला, 10 घायल

locationआजमगढ़Published: Nov 07, 2018 05:23:26 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

रानी की सराय व सिधारी थाना क्षेत्र का मामला

Molestation in azamgarh

आजमगढ़ में छेड़खानी व मारपीट

आजमगढ़. रानी की सराय व सिधारी थाना क्षेत्र में छेड़खानी व भूमि विवाद के चलते जमकर लाठी-डंडे चले और धारदार हथियार से भी हमला किया गया। घटना में सात महिलाओं सहित दस लोग घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकवारा गांव में मंगलवार की रात कतिपय युवकों ने शराब के नशे में दैनिक क्रिया के लिए सिवान की ओर जा रही लड़कियों के साथ छेड़खानी शुरू कर दिया। लड़कियों के शोर मचाने पर उनके परिजन भागकर मौके पर पहुंचे और विपक्षियों से जब विरोध जताया तो मामला मारपीट तक पहुंच गया।
इस घटना में एक पक्ष की सुनीता (40) पत्नी ओमप्रकाश व उसकी बेटियां अंजली (18) तथा वंदना (15) के साथ ही नवरत्ती देवी (60) पत्नी वंशराज व उसका पुत्र रामप्रवेश (30) सभी घायल हो गए। गांव वालों की मदद से घायलों को रात करीब नौ बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसी क्रम में सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा गांव में बुधवार की सुबह दीपावली पर्व के दिन भूमि विवाद के चलते दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। मौके पर एक पक्ष ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से दूसरे पक्ष पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। इस घटना में बहादुर (60) पुत्र स्व. जद्दू राम व उनकी पत्नी राधिका देवी (55), पुत्र आनंद (28), पुत्रवधू संजू देवी (26) तथा रेखा देवी (30) पत्नी दिनेश सभी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
BY- RANVIJAY SINGH

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो